विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Doodle: प्रसिद्ध रक्त विशेषज्ञ Lucy Wills का कुछ यूं मनाया जन्मदिन

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 10 May 2019 10:53 AM (IST)

Google Doodle लूसी विल्स को दुनियाभर में prenatal (प्रसवपूर्व) अनीमिया की रोकथाम के लिए की गई अहम रिचर्स के लिए जाना जाता है

Google Doodle: प्रसिद्ध रक्त विशेषज्ञ Lucy Wills का कुछ यूं मनाया जन्मदिन
Google Doodle: प्रसिद्ध रक्त विशेषज्ञ Lucy Wills का कुछ यूं मनाया जन्मदिन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google ने आज हीमेटॉलजिस्ट Lucy Wills के 131वें जन्मदिन पर Doodle बनाया है। इस Doodle में लूसी विल्स को लैबोरेटरी में दिखाया गया है। आपको बता दें कि लूसी को दुनियाभर में prenatal (प्रसवपूर्व) अनीमिया की रोकथाम के लिए की गई अहम रिचर्स के लिए जाना जाता है। इनका जन्म वर्ष 1888 में इंग्लैंड में हुआ था। इनका भारत से भी खास रिश्ता है। इन्होंने भारत में गर्भवती महिलाओं को हो रहे अनीमिया की जांच की थी।

Google ने लूसी के लिए बनाया ये Doodle: इस Doodle में लूसी लैबोरेटरी में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में एक डिब्बा है। टेबल पर चाय और ब्रैंड रखी हुई है। साथ ही कुछ पेपर्स भी रखें हुए हैं जिनमें से एक पर गर्भवती महिला की फोटो छपी हुई है। गर्भवती महिलाओं से लूसी का काफी गहरा रिश्ता है।

अगर आप ऑनलाइन बुक्स पढ़ने के शौकीन हैं तो Amazon kindle खरीद सकते हैं। इस पर आपको कई ई-बुक्स मिल जाएंगी। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

पढ़ें लूसी विल्स का भारत से क्या है खास रिश्ता: वर्ष 1928 में लूसी भारत आईं थीं। यहां उन्होंने भारत में गर्भवती महिलाओं को हो रहे अनीमिया की जांच की थी। जांच में उन्हें पता चला था कि इस बिमारी का कारण खराब खाना है। इसके बाद उन्होंने चूहों और बंदरों में अनीमिया रोकने के लिए उनके खाने में खमीर मिलाया। इससे सकारात्मक परिणाम मिले। इसके बाद इस खमीर को फॉलिक एसिड के नाम से जाना जाता है। आजकल गर्भवती महिलाओं के खाने में फॉलिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब के बाद लूसी ने अपनी पूरी जिंदगी यात्रा और गर्भवती महिलाओं की सेहत और आहार के रिसर्च में लगा दी। लूसी विल्स का निधन 16 अप्रैल 1964 का हुआ।

अगर आप ऑनलाइन बुक्स पढ़ने के शौकीन हैं तो Amazon kindle खरीद सकते हैं। इस पर आपको कई ई-बुक्स मिल जाएंगी। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

OnePlus 7 Pro Vs Galaxy S10e: जानें दोनों फोन्स में क्या है अंतर

लॉन्च से पहले लीक हुई Asus ZenFone 6 की कीमत, जानें

TikTok अपने यूजर्स को दे रहा 1 लाख रुपये जीतने का मौका, जानें कैसे 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप