Google ने बनाया अनोखा Winter Solstice Doodle, जानें क्या है इसका मतलब
Google का यह Doodle सफेद और नीले रंग का बना है जिसमें एक छोटा बच्चा बर्फारी के बीच खेलता नजर आ रहा है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनिया की जानी मानी सर्च इंजन कंपनी Google खास मौकों पर Doodle बनाने के लिए जाना जाता है। इस बार सर्दियों के सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए Google ने एक खास तरह का Doodle बनाया है। इस Doodle को देखकर आपको लगेगा कि Google भी सर्द लग रही है। Google का यह Doodle Winter Solstice 2019 के नाम से बनाया गया है। सबसे छोटे दिन को इसी नाम से जाना जाता है। Google का यह Doodle सफेद और नीले रंग का बना है जिसमें एक छोटा बच्चा बर्फारी के बीच खेलता नजर आ रहा है।
Google के इस Doodle का मतलब
जैसे जून के बाद दिन छोटे और रात लंबी होने लगती है वैसे ही 21 दिसंबर से रात छोटी और दिन लंबे होना शुरू हो जाते हैं। साथ ही यह भी माना जाने लगता है कि असल ठंड शुरू हो चुकी है। Google ने जो Doodle बनाया है वो इसी मौके को दर्शाता है। आज साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात होती है।
जानकारी के अनुसार जब सूर्य दक्षिणी छोर पर होता है तब ही Winter Solstice पूरा होता है। खगोलीय घटना के अनुसार उत्तरी हैंपशायर में यह साल की सबसे लंबी रात होगी। यह एक खगोलिए घटना है और आज यह शाम 5:23 EST(ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम) पर होगी। वहीं भारत में इसका समय शनिवार सुबह 3.53 बजे होगा।
कई देशों में इसे त्यौहार के रूप में भी मनाया जाता है। सॉल्स्टिस शब्द एक लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है जिसका मतलब होता है कि अभी सूर्य स्थिर है क्योंकि सॉल्सटिस के वक्त सूर्य उत्तर या दक्षिण की तरफ अपनी दिशा बदलने से पहले कुछ पल के लिए रुक जाता है। इस साल के Winter Solstice की खास बात यह होगी कि शुक्रवार और शनिवार की रात पूरा चांद नजर आएगा। अमेरिकन मीटियोर सोसायटी के अनुसार इस दौरान मध्य-उत्तरी गोलार्ध में उर्सिड उल्का बरसात देखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:
Vivo 11, Vivo Nex को 101 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ
Redmi Pro 2 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च, जानकारियां हुई लीक
Redmi Go हो सकता है Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Android Go फीचर से होगा लैस