विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Home स्मार्ट स्पीकर की कीमत में कटौती, Amazon Echo के भी घटे दाम

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 02 Nov 2018 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:52 AM (IST)

गूगल के इन स्मार्ट डिवाइस को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही स्मार्ट डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं

Google Home स्मार्ट स्पीकर की कीमत में कटौती, Amazon Echo के भी घटे दाम
Google Home स्मार्ट स्पीकर की कीमत में कटौती, Amazon Echo के भी घटे दाम

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल ने अपने दो स्मार्ट स्पीकर्स Google Home और Google Home Mini की कीमत में कटौती कर दी है। गूगल के इन स्मार्ट डिवाइस को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही स्मार्ट डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। गूगल ने हाल ही में Google Home में हिन्दी वॉयस कमांड वाला फीचर जोड़ा है यानी की आप इसे अब हिन्दी में ऑपरेट कर सकते हैं। गूगल वॉयस असिस्टेंट पहले से ही स्मार्टफोन्स पर हिन्दी में काम करता था अब यह स्मार्ट डिवाइस पर भी Ok Google बोलकर काम करेगा।

गूगल के ये स्मार्ट स्पीकर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में उपलब्ध है। इससे पहले अमेजन ने भी कुछ दिन पहले ही अपने स्मार्ट स्पीकर्स Amazon Echo और Amazon Echo Dot की कीमत में कटौती की थी।

Google Home और Google Home Mini

गूगल के ये स्मार्ट स्पीकर्स भारत में क्रमश: 9,999 रुपये और 4,499 रुपये में लॉन्च हुए थे। Google Home स्मार्ट स्पीकर की कीमत में 2,500 रुपये की कटौती की गई है। जबकि, Google Home Mini की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इन स्मार्ट स्पीकर्स को आप क्रमश: 7,499 रुपये और 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये दोनों ही स्पीकर्स फ्लिकार्ट पर इन कीमत में उपलब्ध हैं।

इसके अलावा SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इन डिवाइस को आप नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। साथ में गूगल प्ले म्यूजिक का 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट के अलावा आप इन स्मार्ट स्पीकर्स को देशभर के 750 रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Amazon Echo और Amazon Echo Dot

Amazon Echo Dot स्मार्ट स्पीकर की कीमत में भी बीते दिनों कटौती की गई है। Amazon Echo Dot को भारत में 4,499 रुपये में उतारा गया था। इसपर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, अब यह स्मार्ट स्पीकर 2,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा Amazon Echo पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon Echo को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्ट स्पीकर 6,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:

OnePlus 6T और Poco F1 को 16000 रुपये तक के ऑफर के साथ खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर्स

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL की भारत में बिक्री शुरू, पढ़ें लॉन्च ऑफर्स

Xiaomi दिवाली सेल: Redmi Note 5 Pro से Poco F1 तक इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।