विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस यूजर को रिफंड के बजाय मिले 6 लाख से ज्यादा के 10 Pixel 3 स्मार्टफोन्स, पढ़ें पूरा मामला

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Sat, 20 Apr 2019 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 04:26 PM (IST)

यूजर ने डिफेक्टिव Pixel 3 फोन को वापस कर रिफंड की मांग की थी। लेकिन Google ने रिफंड के बजाय 10 Pixel 3 स्मार्टफोन्स भेज दिए

इस यूजर को रिफंड के बजाय मिले 6 लाख से ज्यादा के 10 Pixel 3 स्मार्टफोन्स, पढ़ें पूरा मामला
इस यूजर को रिफंड के बजाय मिले 6 लाख से ज्यादा के 10 Pixel 3 स्मार्टफोन्स, पढ़ें पूरा मामला

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने कोई किसी कंपनी से रिफंड की मांगी की हो और आपको 10 स्मार्टफोन्स मिल जाएं? इस तरह का मामला एक Pixel 3 यूजर के साथ सामने आया है। इस यूजर ने डिफेक्टिव Pixel 3 फोन को वापस कर रिफंड की मांग की थी। लेकिन Google ने रिफंड के बजाय 10 Pixel 3 स्मार्टफोन्स भेज दिए। इनकी कीमत 9000 डॉलर यानी करीब 6,17,900 रुपये है। अब यूजर चाहता है कि वो अतिरिक्त स्मार्टफोन्स को वापस भेज दें, लेकिन उससे पहले उसका पूरा अमाउंट वापस कर दिया जाएगा।

पढ़ें पूरा मामला:

इस बात की जानकारी रेडिट पर Cheetohz नाम के एक यूजर ने दी है। यूजर ने बताया कि डिफेक्टिव Pixel 3 के लिए रिफंड के तौर पर यूजर को केवल 80 डॉलर यानी करीब 5,500 रुपये मिले। साथ ही 10 नए Pixel 3 स्मार्टफोन भी भेज दिए। इसके बाद यूजर ने कहा कि वो इन 10 व्हाइट Pixel 3 स्मार्टफोन्स को वापस करना चाहता है, लेकिन इससे पहले वो उसके पहले वाले फोन का रिफंड भी चाहता है। इसके बाद एक रेडिट यूजर ने यह भी लिखा की गूगल का रवैया इस तरह के किसी भी मामले को लेकर ठीक नहीं है।

Google ने इस यूजर से डिवाइसेज वापस नहीं मांगी हैं, लेकिन यूजर इन्हें वापस कर कंपनी से अपने पुराने फोन का रिफंड वापस लेना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर को केवल 80 डॉलर रिफंड के तौर पर दिए गए हैं। जबकि उसे 900 डॉलर यानी करीब 62,400 रुपये रिफंड मिलने चाहिए थे।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Pixel सीरीज के हैंडसेट अच्छा विकल्प हैं। अगर आप Pixel 4 सीरीज के लॉन्च का इंतजार नहीं करना चाहते और Google Pixel 3 XL या Google Pixel 3खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इन लिंक्स पर क्लिक करें।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

यह भी पढ़ें:

इलेक्शन कमीशन ने लॉन्च की Voter Turnout ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

How to Download Tik tok: बैन होते ही गूगल पर फैन्स ने जमकर किया सर्च

आप जल्द कर पाएंगे Jio GigaFiber इस्तेमाल, 1600 शहरों में किया जा रहा रोलआउट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।