Google ने Android 17 में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को किया और मजबूत, अब PIN गेस करना होगा काफी मुश्किल
Google अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत किया है। इस नए ...और पढ़ें
-1782917671906_m.webp)
Google Android 17 में बदल रहा है PIN और पासवर्ड के नियम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम में लॉक स्क्रीन प्रोटेक्शन को और मजबूत बना रहा है ताकि PIN और पासवर्ड गेसिंग अटैक्स का असर कम किया जा सके। ये अपडेट गलत अनलॉक अटैम्प्स पर सख्त लिमिट लगाने के साथ-साथ लेजिटिमेट यूजर्स के लिए नए सेफगार्ड्स एड करता है। इसके अलावा, फोन लॉक होने के बाद रिकवरी प्रोसेस को भी आसान बनाया गया है। इसे डेली यूज को इफेक्ट किए बिना, सपोर्टेड Android डिवाइसेज पर सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है। Google ने लॉकआउट इन्फॉर्मेशन के डिस्प्ले को भी अपडेट किया है और अकाउंट रिकवरी ऑप्शन्स के लिए क्विक एक्सेस दिया है।
Google ने नए PIN नियमों के साथ सख्त की Android 17 लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी
गूगल के एंड्रॉइड कम्युनिटी एंगेजमेंट मैनेजर मिशाल रहमान ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में बताया कि एंड्रॉयड 17 में गलत पिन (PIN) या पासवर्ड डालने की लिमिट को कम कर दिया गया है। यानी अब अगर आप बार-बार गलत पासवर्ड डालेंगे, तो आपका फोन पहले के मुकाबले ज्यादा समय के लिए लॉक हो जाएगा। अब ऑपरेटिंग सिस्टम पहले मिनट में छह, छह मिनट में सात, 25 मिनट में आठ, 24 घंटे में 12 और पांच साल में 19 गलत अनुमान लगाने की इजाजत देता है। इसकी तुलना में, Android के पुराने वर्जन में इन्हीं समय-सीमाओं में क्रमशः 10, 20, 50, 110 और 1,800 बार कोशिश करने की इजाजत थी।
20 बार गलत PIN या पासवर्ड एंट्रीज के बाद कोई भी एडिशनल अनलॉक अटैम्प स्वीकार नहीं किया जाएगा। ये कैप कॉमन पासवर्ड्स का इस्तेमाल कर बार-बार किए जाने वाले गेसिंग अटैक्स की गुंजाइश को काफी हद तक कम कर देती है।
🔒Android 17 makes it harder for thieves to access your data!
— Mishaal Rahman (@MishaalRahman) June 30, 2026
On supported devices, we've significantly reduced the number of times someone can guess the PIN or password, and added longer wait times between failed attempts.
Let's dive deeper into what's changing🧵 pic.twitter.com/aq5GoQrK1W
Google ने उन यूजर्स के लिए डुप्लीकेट-गेस डिटेक्शन भी जोड़ा है जो गलती से एक ही गलत PIN या पासवर्ड कई बार एंटर कर देते हैं। एक ही गलत क्रेडेंशियल्स को बार-बार एंटर करने पर उसे अलग से फेल अटैम्प नहीं माना जाएगा। इसके बजाय, सिस्टम डुप्लीकेट एंट्री को पहचान लेगा और स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाकर समझाएगा कि इसे काउंट क्यों नहीं किया गया है।
Android 17 लॉकआउट टाइमर्स के दिखने के तरीके को भी बदल रहा है। बचे हुए समय को सेकेंड्स में दिखाने के बजाय, लॉक स्क्रीन पर अब मिनट या दूसरे टाइम यूनिट्स में आसान मैसेजेस दिखेंगे। उदाहरण के लिए, यूजर्स को 1,800 सेकेंड्स का काउंटडाउन देखने के बजाय 'Try again in 30 minutes' लिखा हुआ दिखाई देगा।
इसके साथ ही, Google ने लॉक स्क्रीन पर एक रिकवरी शॉर्टकट भी एड किया है। ये लिंक यूजर्स को सीधे अकाउंट रिकवरी रिसोर्सेज पर ले जाएगा, जिन्हें वे अपने फोन के अनलॉक न होने की स्थिति में किसी दूसरे डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं।
माउंटेन व्यू स्थित टेक दिग्गज ने मई में ऑर्गेनाइज किए गए The Android Show: I/O Edition के दौरान इन एडवांस्ड लॉक स्क्रीन प्रोटेशन्स की घोषणा पहली बार की थी। ये फीचर Android 16 QPR2 के साथ शुरू हुए सिक्योरिटी बदलावों पर बेस्ड है और सपोर्टेड डिवाइसेज पर Android 17 में भी जारी रहेगा। इस अपडेटेड पॉलिसी का मकसद PIN और पासवर्ड गेसिंग अटैक्स को मुश्किल बनाना है, जबकि असली यूजर्स के लिए एक्सीडेंटल लॉकआउट से रिकवर करना आसान बनाना है।
