क्या इनवर्टर पर भी चल सकता है कूलर? खरीदने से पहले जान लें पूरा सच
गर्मी में बिजली जाने पर कूलर चलाने की समस्या का समाधान BLDC मोटर वाले कूलर हैं। ये सामान्य कूलर की ...और पढ़ें

क्या इनवर्टर पर भी चल सकता है कूलर? खरीदने से पहले जान लें पूरा सच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है और गर्मी के इस मौसम में बिजली कटने पर सबसे बड़ी परेशानी कूलर बंद होने की होती है। ऐसे में काफी लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या कूलर को इनवर्टर पर चलाया जा सकता है? आमतौर पर नॉर्मल कूलर की मोटर ज्यादा बिजली खपत करती है, इसलिए इनवर्टर पर उसे लंबे वक्त तक चलाना मुश्किल है।
हालांकि, अगर आपके कूलर में BLDC मोटर लगी हुई है, तो ये काम काफी आसानी से हो सकता है। जी हां, यह टेक्नोलॉजी बिजली की खपत भी काफी कम कर देती है। चलिए पहले जानते हैं कि क्या होती है BLDC मोटर...
BLDC मोटर क्या होती है?
BLDC यानी Brushless DC Motor एक एडवांस इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसमें ट्रेडिशनल मोटर्स की तरह कार्बन ब्रश नहीं होते। ब्रश न होने के कारण इसमें घर्षण और गर्मी भी कम पैदा होती है, जिसकी वजह से मोटर की फंक्शनलिटी बेहतर हो जाती है और इसकी लाइफ भी ज्यादा होती है। यही वजह है कि अब ये मोटर ट्रेडिशनल फैंस, कूलर और कई अन्य घरेलू डिवाइस में भी तेजी से यूज की जा रही है।
ये मोटर कितनी बिजली बचाती है?
नॉर्मल कूलर की मोटर लगभग 150 से 200 वॉट बिजली की खपत करती है, जबकि दूसरी तरफ BLDC मोटर सिर्फ 30 से 50 वॉट तक बिजली लेती है। इसका मतलब है कि बिजली की खपत में लगभग 60 परसेंट तक की बचत हो सकती है। कम बिजली खर्च होने की वजह से आप इसे आसानी से इनवर्टर पर भी यूज कर सकते हैं और बैटरी पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।
इनवर्टर पर कितनी देर चल सकता है कूलर?
अगर आपके घर में अच्छी बैटरी के साथ इनवर्टर लगा है, तो BLDC मोटर वाला कूलर लगभग 6 से 7 घंटे तक आराम से चल सकता है। हालांकि, असली बैकअप इनवर्टर की कैपेसिटी, बैटरी की कंडीशन और साथ में चल रहे अन्य डिवाइस पर भी डिपेंड करेगा।
