Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी
Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल हैं। ग्राहक विभिन्न बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ इन टीवी को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके पास इस वक्त अच्छा मौका है। दरअसल इन दिनों Flipkart Black Friday Sale चल रही है जिसमें 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। खास बात है कि इस सेल में Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड के मॉडल भी शामिल हैं।
ऐसे में अगर आप भी बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज के साथ-साथ नई वाली GTA 6 अपने PS5 को TV से जोड़कर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो इन टीवी पर मिल रहे ऑफर्स एक बार जरूर चेक कर लें।
Samsung Crystal 4K Vision AI TV
लिस्ट की पहली डील की बात करें तो ये Samsung के 65 इंच Crystal 4K Vision AI Smart TV पर मिल रही है। ये टीवी सेल में Flipkart पर 79,900 रुपये के बजाय सिर्फ 61,990 रुपये में मिल रहा है। इस पर 22% की छूट मिल रही है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से तो टीवी पर 9,750 रुपये तक, ICICI क्रेडिट कार्ड से 9,000 रुपये और चुनिंदा बैंक ऑफर्स से 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इतना ही नहीं पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 52,240 रुपये तक हो सकती है। जबकि एक्सचेंज ऑफर टीवी की फाइनल कीमत को और कम कर देगा।
TCL 65 इंच QLED Smart TV
लिस्ट का दूसरा टीवी TCL का 65 इंच QLED Smart TV है जो सबसे ज्यादा 46% की छूट पर मिल रहा है। इसकी कीमत 1,14,990 रुपये से घटकर 61,990 रुपये हो गई है। Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से तो टीवी पर 19,250 रुपये तक, ICICI कार्ड पर 19,000 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 42,740 रुपये तक हो जाएगी।
Xiaomi X Series 65 इंच Smart TV

इस लिस्ट का अगला टीवी Xiaomi X Series का 65 इंच 4K Smart TV है जो 74,999 रुपये के बजाय 41,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 44% की छूट मिल रही है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये, ICICI कार्ड पर 3,500 रुपये और IndusInd कार्ड पर 3,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद टीवी की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये बताई गई है।
Sony Bravia 2 II 65 इंच Smart TV
Sony Bravia 2 II का 65 इंच 4K Smart TV भी सेल के दौरान 36% डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस टीवी की MRP वैसे तो 1,28,990 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे 82,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर टीवी 9,137 रुपये तक, ICICI कार्ड पर 7,250 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 5,250 रुपये तक सस्ता मिल सकता है। ऑफर्स के बाद टीवी की कीमत 73,853 रुपये दिखाई दे रही है।
Hisense E6N 65 इंच Smart TV
इस लिस्ट का अखिरी टीवी Hisense E6N का 65 इंच 4K Smart TV है जो 45% डिस्काउंट पर मिल रहा है। टीवी की कीमत 79,999 रुपये से घटकर 43,999 रुपये हो गई है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,200 रुपये का कैशबैक, जबकि ICICI और IndusInd कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 41,799 रुपये है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।