विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

21000 रुपये के Vivo V11 को 4090 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 05 Nov 2018 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:41 PM (IST)

Vivo V11 को कई आकर्षक डील्स जैसे इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज वैल्यू के साथ लिस्ट किया गया है

21000 रुपये के Vivo V11 को 4090 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ
21000 रुपये के Vivo V11 को 4090 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Flipkart की बिग दिवाली सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में यहां स्मार्टफोन्स को भारी डिस्काउंट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। Vivo V11 को कई आकर्षक डील्स जैसे इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज वैल्यू के साथ लिस्ट किया गया है। इस दौरान Flipkart ने SBI के साझेदारी भी की है जिसके तहत डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 फीसद का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन को सभी डिस्काउंट्स के साथ 4,090 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Huawei दिवाली ऑफर का भी आज आखिरी दिन है। इस सेल में Huawei के चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ:

इस फोन को Flipkart पर 20,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी इस पर 4,000 रुपये का फलैट डिस्काउंट दे रही है। वहीं, 16,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रही है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें यह फोन मात्र 4,090 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा एक्सिस बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही 149 रुपये अतिरिक्त देकर 50 फीसद बायबैक वैल्यू भी दी जाएगी।

Huawei Nova 3:

Huawei Nova 3 पर कंपनी 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इस फोन को आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है। साथ ही रिलायंस जियो यूजर्स को 1200 रुपये के एक्सट्रा कैशबैक के साथ 3000 रुपये का वाउचर और 100जीबी डाटा भी फ्री मिलेगा।

Huawei Nova 3i:

Huawei के स्लाइलिश फोन Huawei Nova 3i पर 6,009 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद 23,999 रुपये वाला यह फोन 17,990 रुपये में उपलब्ध है। एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को खरीदारी करने पर 10 फीसद का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही रिलायंस जियो यूजर्स को 1200 रुपये के एक्सट्रा कैशबैक के साथ 3000 रुपये का वाउचर और 100जीबी डाटा भी फ्री दिया जा रहा है।

अन्य ऑफर्स की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

ऑफलाइन मार्केट में भी फेस्टिव सेल शुरू, Croma और Reliance Digital दे रहे शानदार ऑफर्स

इस दिवाली ऑनलाइन Electronic Products पर लगी सेल की लड़ी, पढ़ें Best ऑफर डिटेल्स

4G स्पी़ड के मामले में Airtel ने मारी बाजी, Jio ने इस मामले में सबको दी पटखनी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।