विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले फोन पर बड़ा डिस्काउंट, MediaTek का प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Flipkart की बिग बैंग दिवाली सेल में Vivo T5x 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं।

Flipkart Big Bang Diwali Sale: Vivo T5x 5G पर पाएं बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Bang Diwali Sale: Vivo T5x 5G पर पाएं बंपर डिस्काउंट

HighLights

  1. Vivo T5x 5G पर Flipkart सेल में छूट

  2. बैंक ऑफर्स के साथ पाएं 3950 रुपये की बचत

  3. दमदार MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर दिवाली से ठीक पहले बिग बैंग दीवाली सेल शुरू हो गई है। इस सेल पर फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील मिल रही हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल पर स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए थे, तो एक बार फिर से स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहे हैं।

Vivo T5x 5G डिस्काउंट

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 27,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है। दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB और टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ आता है, जिसकी कीमत क्रमश: 30,999 रुपये और 34,999 रुपये है। वीवो का यह फोन साइबर ग्रीन, फ्यूजन रेड और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। Vivo ने मार्च में T5x 5G स्मार्टफोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन के प्राइस हाइक के बाद अब यह फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।

बैंक डिस्काउंट की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और एसबीआई फ्लिपकार्ट के क्रेडिट कार्ड पर 3950 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 1200 रुपये कैशबैक और 2750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है।

 

Vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में 6.76-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। Vivo का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ आता है। फोन 8 जीबी की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।

वीवो के इस फोन में 7,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP बुके सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। वीवो का यह फोन फ्रंट और रियर पर 4के वीडियो रिकॉर्ड करता है। फोन में AI Erase, AI UHD, Super Night Mode, Ultra HD Document Mode, और Dual-View Video टूल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

VIvo T5x 5G स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है। वीवो का यह फोन OriginOS 6 पर रन करता है। फोन में AI Transcript Assist, AI Search, Circle to Search, AI Captions, AI Creation Tools, Private Space, और Origin Island जैसे एआई फीचर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इस फोन को चार साल तक सिक्योरिटी और 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 8,000mAh तक की बैटरी, 200MP जूम कैमरा वाला Vivo का नया फोन होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट भी मिलेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।