विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000mAh तक की बैटरी, 200MP जूम कैमरा वाला Vivo का नया फोन होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट भी मिलेगा

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:58 PM (IST)

Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन जल्द ही 200MP कैमरे और दमदार स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 50+50+200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन में होगा 200MP जूम कैमरा

Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन में होगा 200MP जूम कैमरा

HighLights

  1. Vivo X500 Ultra में 200MP टेलीफोटो कैमरा होगा।

  2. Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा।

  3. फोन में 7,000-8,000mAh की दमदार बैटरी होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। वीवो का यह फोन X300 Ultra को रिप्लेस करेगा। वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा हार्डवेयर को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X500 Ultra स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन Qualcomm Snapdragon चिपसेट के साथ मार्केट में बिक्री के लिए आएगा।

Vivo X500 Ultra कैमरा स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि अपकमिंग अल्ट्रा स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। हालांकि, टिपस्टर ने फिलहाल अपनी पोस्ट में डिवाइस का नाम नहीं लिखा है। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो यह फोन Vivo X500 Ultra ही हो सकता है।

अपकमिंग Vivo X500 Ultra के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

टिपस्टर ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया है कि वीवो इन दिनों 68-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा की टेस्टिंग भी कर रहा है। यह Sony IMX05A सेंसर है, जिसे कंपनी के अपकमिंग S-series स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग अल्ट्रा स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें स्क्वायर शेप कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी Vivo X500s स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है।

दोनों Vivo X500 Ultra और Vivo X500s स्मार्टफोन को 2027 के पहले हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि चीन में ये स्मार्टफोन मार्च या अप्रैल महीने में पेश किए जा सकते हैं। Vivo X500s के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.85-इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2K+ और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। अपकमिंग Vivo X500 Ultra की बात करें तो इसमें 7,000mAh से 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस फोन में 6.85-इंच की LTPO BOE डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 144Hz तक का होगा।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।