विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: Jio ने फुटबॉल के विश्व कप के लिए खास प्लान्स लांच किये, जानिये इनके बारे में

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 05:24 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 को ध्यान में रखते हुए Relaince Jio ने विशेष इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लांच कर दिए हैं। ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2022 photo credit- Jagran New Media
FIFA World Cup 2022 photo credit- Jagran New Media

नई दिल्ली, टेक डेस्क। FIFA World Cup 2022: फुटबॉल का महाकुम्भ FIFA World Cup 2022 के शुरू होने का सभी को इंतज़ार है। इस बार यह कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। भारत में फीफा विश्व कप की दीवानगी को देखते हुए ही Relaince Jio ने 5 नए फुटबॉल वर्ल्ड कप इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लांच कर दिए हैं। ये प्लान जियो यूजर्स को कतर, यूएई और सऊदी अरब में अपना मजबूत नेटवर्क प्रदान करेंगे।

जियो ने नए प्लान्स 2 अलग अलग श्रेणियों के हिसाब से पेश किये हैं। इनमें डेटा, वॉयस और SMS पैक और डेटा ओनली पैक शामील हैं। बड़ी बात यह भी है कि ग्राहक अब कतर में देखें जाने वाले मैचों की संख्या के हिसाब से ही अपने लिए प्लान खरीद सकेंगे। Jio के अनुसार यूजर्स को कतर, यूएई और सऊदी अरब समेत तीनों देशों में इन प्लान्स का लाभ मिल सकेगा।

ये हैं Jio के नए प्लान्स

  • 1122- इस प्लान की कीमत 1,122 रुपये है। यह डेटा ओनली प्लान है जिस कारण कंपनी अपने इस प्लान में कुल 1 GB डेटा देती है। इस प्लान में 5 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • 5122- इस प्लान की कीमत 5,122 रुपये है। यह भी डेटा ओनली प्लान है जिस कारण कंपनी अपने इस प्लान में कुल 5 GB डेटा देती है। इस प्लान में 21 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • 1599- इस प्लान की कीमत 1,599 रुपये है। कंपनी अपने इस प्लान में 150 मिनट की कुल वॉयस कॉलिंग, 1GB कुल डेटा और 100 SMS दे रही हैं। इस प्लान में 15 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • 3,999- इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इस प्लान में कुल 3 GB डेटा, 250 मिनट की कुल वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।  
  • 6799- इस प्लान की कीमत 67,99 रुपये है। ज्यादा कीमत के कारण इसमें सुविधाएं भी ज्यादा मिल रही हैं। इस प्लान में 500 मिनट की वॉयस कॉलिंग, कुल 5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें- airtel ने अपनी 5G प्लस सेवा अब इस शहर में की शुरू,जानिये कहाँ पर