विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: कैसे फ्री में मोबाइल पर देखा जा सकता है फुटबॉल का महाकुंभ

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2022 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 07:39 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 आज से फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जानिये भारत में फीफा विश्व कप ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2022 photo credit- Jagran New Media
FIFA World Cup 2022 photo credit- Jagran New Media

नई दिल्ली, टेक डेस्क। FIFA World Cup 2022 आज 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार का विश्व कप कतर में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 29 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 टीमें कुल 64 मैच खेलेंगी। मेजबानी देश होने के नाते पहला मैच कतर और Ecuador के बीच खेला जाएगा।

भारत में भी फुटबॉल के इस महाकुंभ की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस बार का फीफा विश्व कप कहाँ कहाँ देख सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल पर फ्री में कैसे फीफा विश्व कप देखने को मिल सकता है।

FIFA World Cup 2022 कहाँ कहाँ देखने को मिलेगा

इस बार के फीफा वर्ल्ड कप को दर्शक अपने टीवी पर Sports 18 और Sports 18 HD जैसे टीवी चैनल पर देख सकते हैं। यदि ये चैनल आपके टीवी में नहीं आता तो इसके लिए आपको अपनी DTH कंपनी से संपर्क कर के चैनल को अलग से अपने पैक के लिए खरीदना होगा।

FIFA World Cup 2022 मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें

फीफा विश्व कप 2022 को आप अपने स्मार्टफोन पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से कोई पैक भी लेने की जरूरत नहीं है। फीफा विश्व कप स्मार्टफोन पर फ्री में देखने के लिए आपको बस Jio Cinema की ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है।

वैसे तो इस ऐप में साईन अप करने के लिए आपको रिलायंस जियो के सिम की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन फीफा विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसलिए आप बिना साईन अप किये ही स्मार्टफोन में लाइव मैच देख सकेंगे।

FIFA World Cup 2022 को VI भी फ्री में दिखाएगी

VI (वोडाफोन आइडिया) भी अपने यूजर्स को VI ऐप के जरिये फ्री में फीफा विश्व कप को दिखाएगी। इसके लिए यूजर्स को बस VI ऐप को डाउनलोड या अपडेट करने की जरूरत है।  

यह भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2022: गूगल भी मना रहा विश्व कप फुटबाल का जश्न, Doodle में दिखे कई बेहतरीन फीचर्स

FIFA World Cup 2022: Jio ने फुटबॉल के विश्व कप के लिए खास प्लान्स लांच किये, जानिये इनके बारे में