विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook के 'Simba' प्रोजेक्ट की हो रही है चर्चा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 08:33 AM (IST)

Facebook का यह Simba प्रोजेक्ट इसलिए चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इसकी मदद से करोड़ों लोगों को इंटरनेट पहुंचाया ...और पढ़ें

Facebook के 'Simba' प्रोजेक्ट की हो रही है चर्चा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
Facebook के 'Simba' प्रोजेक्ट की हो रही है चर्चा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Facebook ने रणवीर सिंह और सारा अली खान की इस साल रिलीज हुई फिल्म Simba के नाम पर ही अपना नया Simba प्रोजेक्ट लॉन्च किय है। हालांकि, इस Simba प्रोजेक्ट का बॉलीवुड की फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है, केवल नाम एक जैसे हैं। Facebook का यह Simba प्रोजेक्ट इसलिए चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इसकी मदद से करोड़ों लोगों को इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। Facebook का यह प्रोजेक्ट किंग कैरेक्टर Simba से प्रभावित है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद दक्षिण अफ्रीका में अंडर वाटर केबल के जरिए इंटरनेट मुहैया कराने का है। इंटरनेट के सही से विस्तार नहीं होने की वजह से दक्षिण अफ्रिकी लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। Facebook की तरह ही दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन प्रदाता कंपनी Google भी इसी तरह का एक प्रोजेक्ट दक्षिण अफ्रीका में प्लान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Redmi K20 Pro Rs 24,999 की शुरुआती कीमत में हो सकता है लॉन्च, कीमतें हुईं लीक

दुनिया की दोनों बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने इस अंडर वाटर (Under Sea) केबल के जरिए दक्षिण अफ्रीका में इंटरनेट पहुंचाने की तैयरियों में लगी है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में इंटरनेट की पेनिट्रेशन अन्य महादेशों के मुकाबले काफी कम है। दक्षिण अफ्रीका में इंटरनेट की पहुंच केवल 35.9% है। ऐसे में ये दोनों कंपनियां अपने अंडर-सी इंटरनेट केबल प्लान के जरिए इंटरनेट पेनिट्रेशन को बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

Google ने अपने इस अंडर-सी इंटरनेट केबल बिछाने वाले प्रोजेक्ट का नाम Equiano रखा है। Facebook अपने इस Simba प्रोजेक्ट के लिए किसी दक्षिण अफ्रिकी टेलिकॉम कंपनी के साथ साझेदारी करेगी या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही दक्षिण अफ्रीका में इंटरनेट सस्ता हो सकता है, साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Realme 3 Pro, Galaxy A50, OnePlus 7 Pro: जुलाई में खरीदें ये Best Buy स्मार्टफोन

Xiaomi Mi CC9e को Mi A3 के नाम से ग्लोबली किया जा सकता है लॉन्च, FCC पर हुई लिस्ट