विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Excitel ने अपने वर्क फ्रॉम होम प्लान को फिर से किया एक्सटेंड, मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 May 2020 05:50 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:51 AM (IST)

Excitel यूजर्स के लिए 6 ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रहा है। इन ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 300Mbps तक की स्पीड में इंटरनेट डाटा ऑफर किया जा रहा है।

Excitel ने अपने वर्क फ्रॉम होम प्लान को फिर से किया एक्सटेंड, मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड
Excitel ने अपने वर्क फ्रॉम होम प्लान को फिर से किया एक्सटेंड, मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने अपने वर्क फ्रॉम होम ब्रॉडबैंड ऑफर को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया है। आपको बता दें कि मार्च में कंपनी ने अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अनलिमिटेड डाटा ऑफर करने की घोषणा की थी। लॉकडाउन का ड्यूरेशन बढ़ने के बाद कंपनी ने अपने इस ऑफर को पिछले महीने एक्सटेंड किया था। अब कंपनी ने अपने इस ऑफर को जून तक एक्सटेंड कर दिया है। यानि की यूजर्स इस ऑफर का लाभ 30 जून तक उठा सकते हैं। Excitel यूजर्स के लिए 6 ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रहा है। इन ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 300Mbps तक की स्पीड में इंटरनेट डाटा ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं इन ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में।

Excitel के Realtime 50 ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर में यूजर्स को 50Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस ब्रॉडबैंड प्लाुन की कीमत 4,299 रुपये है। इसके साथ 6+3 यानि की कुल 9 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जहां कंपनी ऑप्टिकल फाइबर के जरिए इंटरनेट मुहैया नहीं कर रही है। ऑप्टिकल फाइबर वाले प्लान की बात करें तो Realtime 100 ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 4,999 रुपये में 9 महीने की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 100Mbps तक की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा ऑफर किया जा रहा है।

वहीं, Excitel Fiber 100 ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो इस प्लान की कीमत 4,299 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में भी यूजर्स को 6+3 यानि की 9 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। वहीं, Excitel Fiber 300 ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 4,999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 3+1 यानि की चार महीने की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

Excitel के Realtime WFH 50 प्लान की बात करें तो इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 2,398 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 50Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर की जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 3+1 यानि की चार महीने की है। इसके अलावा Excitel Fiber WFH 100 प्लान की बात करें तो इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत भी 2,398 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर की जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 3+1 यानि की चार महीने की है। Excitel ने लॉकडाइन के दौरान 25,000 से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं। Excitel दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में इंटरनेट सर्विस ऑफर करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।