विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

X( Twitter) Down: Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या, यहां जानें डिटेल

Published: Fri, 26 Apr 2024 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 03:03 PM (IST)

जाना माना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक बार फिर से आउटेड का सामना कर रहा है। आपको बता दें कि ...और पढ़ें

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या, यहां जानें डिटेल
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या, यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X का वेब वर्जन एक बार फिर तकनीकी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। आपको बता दें कि पहले इसे ट्विटर के नाम से जाना जाता था। कुछ समय पहले भी प्लेटफॉर्म ने इस तरह  आउटेज का सामना करना पड़ा था। इससे यूजर्स अपने अकाउंट को एक्सेस करने में असमर्थ हैं। 

कंपनी ने इस आउटेज को  लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है। हालांकि भारतक के कुछ यूजर्स ने डाउन डिटेक्टर की साइट पर समस्या को रिपोर्ट किया है और बताया है कि प्लेटफॉर्म का वेब वर्जन काम नहीं कर रहा है। 

क्या हो रही है समस्या?

  • यूजर रिपोर्ट की माने तो जब वे वेब ब्राउजर का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें अपनी टाइमलाइन देखने, ट्वीट पोस्ट करने या ट्रेंडिंग टॉपिक्स ब्राउज करने में समस्या आ रही हैं।
  • जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ा है, कुछ दिनों पहले ही यूजर्स ने समस्या को रिपोर्ट किया था।
  • हालांकि मोबाइल पर लोगों को कोई समस्या नही हैं। यानी कि एक्स मोबाइल ऐप सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। ऐसे में अगर आपके फोन या टैबलेट पर ऐप डाउनलोड है, तो आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - 10,050mAh की बैटरी और 12 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का ये डिवाइस, जानें डिटेल

भारतीय यूजर्स को हो रही परेशानी

  • सामने आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस आउटेज में कितने यूजर्स प्रभावित हुए है। हालांकि ये समस्या फिलहाल केवल भारतीय यूजर द्वारा ही रिपोर्ट की गई है। इसके अलावा अन्य देशों में यूजर  ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। 
  • आपको बता दें कि कंपनी ने इस आउटेज के कारण और निवारण को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। यहां तक की कंपनी ने इस आउटेज को लेकर कोई पोस्ट भी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें -5,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo का ये खास फोन, यहां जानें खूबियां

  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।