Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Elections 2022: वोट देने जाना है लेकिन Polling Booth का पता नहीं? इस आसान तरीके से जानिए कहां है आपका बूथ

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 04:29 PM (IST)

    Elections 2022दिल्ली में MCD और गुजरात में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। वोट देने के लिए सही पोलिंग बूथ की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जानिये जैसे प्राप् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Elections 2022 photo credit- Jagran New Media

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। देश में इस समय चुनाव चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव जहां संपन्न हो चुके हैं। तो वहीं गुजरात में चुनाव का पहल दौर निपट चुका है। अब आज 4 दिसंबर को दिल्ली में MCD चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो वहीं 5 दिसंबर यानी कल गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग शुरू होगी। चुनाव में वोट डालने के लिए लोगों को पोलिंग बूथ पर जाने की आवश्यकता पड़ती है। चुनाव के लिए पोलिंग बूथ बहुत सारे उपलब्ध होते हैं। लेकिन लोगों को यह पता नहीं चलता आखिर उन्हें किस पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाना है।

    लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सही पोलिंग बूथ का पता लगाकर मतदान के लिए पहुँच सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं और जाने की भी जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही अपने सही पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं।

    अपने पोलिंग बूथ का कैसे पता लगायें

    हम आपको यह तो बतायेंगे ही कि अपने पोलिंग बूथ का आप कैसे पता लगा सकते हैं। लेकिन इससे पहले हम आपको एक और महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं। आपको पोलिंग बूथ पर जाने के लिए पहचान पत्र के रूप में अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड ले जाने की जरूरत पड़ती है।

    इसके साथ ही चुनाव आयोग या राजनीतिक पार्टी सभी के घर में एक पर्ची भी भिजवाते हैं, अगर आपके पास वो पहुँच चुकी है तो ठीक है लेकिन अगर नहीं पहुंची तो आप अपना वोटर या आधार कार्ड लेकर पोलिंग बूथ पर पहुँच जाए।

    अब हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आपका उचित पोलिंग बूथ कौन सा है। क्योंकि इसकी अज्ञानता में कई बार लोग वोट देने के लिए घर से निकल तो जाते हैं लेकिन सही पोलिंग बूथ की खोज करते करते वोटिंग का समय ही समाप्त हो जाता है।

    आप अपने लिए उचित पोलिंग बूथ का पता कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन किसी के जरिये भी लगा सकते हैं। इसकी लिए आपको इन सभी उपकरणों (devices) में Google Chrome या Edge जैसा वेब ब्राउज़र खोलना है। पोलिंग बूथ की जानकारी आप चुनाव आयोग की वेबसाइट के जरिये भी ले सकते हैं, इसके अलावा आयोग ने एक ऐप भी बना रखी है जो Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध है। हालाँकि दोनों के जरिये पोलिंग बूथ पता लगाने का एक ही तरीका है।  

    पोलिंग बूथ की जानकारी कैसे लें

    • इसके लिए आपको अपने किसी भी डिवाइस में वेब ब्राउज़र खोलना है।
    • इसके बाद आपको www.voterportal.eci.gov.in पर जाना है।
    • अब यहाँ आपको अपने वोटर आईडी कार्ड या फिर ई-मेल/मोबाइल के जरिए लॉग इन करना है।
    • अब आपको यहां मौजूद विकल्पों में से Find My Polling Station पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद EPIC No। या नाम और क्षेत्र की जानकारी एंटर करते ही आपको अपने उचित पोलिंग बूथ की जानकारी मिल जाएगी।
    • आप यहां से अपनी वो पर्ची को भी डाउनलोड कर सकते हैं जो आपको आयोग से पहले प्राप्त नहीं हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Twitter पर एलन मस्क ने Live Tweet फीचर किया शुरू,नेता-अभिनेता नहीं इस व्यक्ति ने किया सबसे पहले इस्तेमाल