क्या ठंड में स्लो हो जाती है फोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं सच!
सर्दियों के मौसम में स्मार्टफोन की चार्जिंग धीमी हो सकती है और बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। कम तापमान ...और पढ़ें

क्या ठंड में स्लो हो जाती है फोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं सच!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है और अब ऐसे में स्मार्टफोन यूज करने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कत आ सकती है। इसमें फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना और चार्जिंग में ज्यादा टाइम लगना भी शामिल है। जी हां, कभी-कभी ठंड के मौसम में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने के बाद भी बैटरी नॉर्मल दिनों के मुकाबले स्लो चार्ज होती है।
ऐसे में हर एक के मन में यही सवाल उठता है कि क्या वाकई ठंड की वजह से स्मार्टफोन की चार्जिंग स्लो हो गई है? तो इसका सीधा जवाब हां है, क्योंकि कम टेम्परेचर का असर फोन की बैटरी और चार्जिंग पर पड़ सकता है।
ठंड में स्लो क्यों हो जाती है चार्जिंग?
आजकल ज्यादातर फोन्स में लिथियम-आयन बैटरी देखने को मिलती है। इस तरह की बैटरी में चार्ज और डिस्चार्ज होने के प्रोसेस के दौरान आयनों की मोमेंट होती है। कम टेम्परेचर में ये प्रोसेस स्लो हो सकता है। इसकी वजह से बैटरी की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और फोन चार्ज होने में ज्यादा टाइम ले सकता है।
इतना ही नहीं ज्यादा ठंड होने पर स्मार्टफोन का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को सेफ रखने के लिए चार्जिंग स्पीड को कम भी कर सकता है। कुछ मामलों में तो फोन चार्जिंग को टेम्पररी रोक भी सकता है।
जल्दी खत्म हो सकती है बैटरी
इतना ही नहीं सर्दियों में न सिर्फ चार्जिंग स्लो हो सकती है, बल्कि मोबाइल की बैटरी लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। कम टेम्परेचर में बैटरी की कैपेसिटी टेम्पररी तौर से कम हो सकती है। ऐसे में मोबाइल की बैटरी परसेंट तेजी से गिर सकती है। कई बार बहुत ज्यादा ठंड में तो फोन अचानक बंद भी हो सकता है, जबकि उसमें कुछ परसेंट बैटरी बची हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।