विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Jio का ₹859 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G ...और पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को अलग-अलग कीमत वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसा ही एक रिचार्ज ₹859 की कीमत पर आता है, जिसमें ग्राहकों को न सिर्फ 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है।

खास बात ये है कि इस प्लान में JioHotstar के मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। साथ ही प्लान में क्लाउड स्टोरेज और Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Jio के ₹859 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के इस ₹859 वाले रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। साथ ही इस प्लान में डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 168GB डेटा मिलेगा। हालांकि रोज की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाएगी और ये 64Kbps रह जाएगी। हालांकि प्लान में योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिल रही है। साथ ही इस रिचार्ज प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्म्स, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट आप फ्री में देख सकते हैं। इसके साथ JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है।

Canva Pro Lite भी फ्री

इतना ही नहीं इस प्लान में Jio 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दे रहा है। कंपनी का कहना है कि इसकी कीमत 1,590 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को फोटो एडिटिंग और डिजाइनिंग से जुड़े कई प्रीमियम टूल्स फ्री में यूज करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।