विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Outbreak: MWC 2020 से चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने किया किनारा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 11 Feb 2020 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:06 PM (IST)

Coronavirus से अब तक 1016 लोगों की जान चली गई है जबकि 42638 लोग इससे प्रभावित हैं। चीन के बाहर भी इस वायरस की वजह से 350 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

Coronavirus Outbreak: MWC 2020 से चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने किया किनारा
Coronavirus Outbreak: MWC 2020 से चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने किया किनारा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की वजह से चीन के 40 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस समय चीन, सिंगापुर समेत कई देशों में इस खतरनाक वायरस का संक्रमण बना हुआ है, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए 24 फरवरी से स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में कई चीनी कंपनियां किनारा कर सकती हैं। भारत में इस समय चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनियों का दबदबा है। ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारत में अपने स्मार्टफोन्स को असेंबल करते हैं और उसके कंपोनेंट चीन से मंगवाते हैं। ऐसे में इस खतरनाक वायरस का असर इन असेंली सेंटर्स पर भी पड़ने वाला है।

ICEA (इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक असोसिएशन) के CEO पंकज मोहिन्द्रू ने PTI को बताया कि Coronavirus की वजह से इस समय इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ा है। कई स्मार्टफोन के मॉडल्स और प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ रहा है। अभी शुरुआती दौर में चुनिंदा फैक्टरीज के प्रोडक्शन पर इसका असर पड़ा है। कंपनियां अपनो प्रोडक्शन को फेज वाइज रिज्यूम करने जा रही हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्मता कंपनियां Xiaomi, Oppo, Vivo, Realme और POCO अपने प्रोडक्ट्स को भारत में असेंबल करती हैं। ऐसे में इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

इन कंपनियों ने चीन में अपने प्रोडक्शन को तो रिज्यूम कर लिया है लेकिन वो अभी छोटे स्तर पर किया गया है। इस वायरस से अब तक 1,016 लोगों की जान चली गई है, जबकि 42,638 लोग इससे प्रभावित हैं। चीन के बाहर भी इस वायरस की वजह से 350 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस वायरस के प्रभाव को देखते हुए Ericsson, Amazon, Sony समेत कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लेने से मना कर दिया है। वहीं, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo भी इस इवेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि कंपनी coronavirus के संक्रमण को देखते हुए इवेंट में हिस्सा नहीं ले रही है। हमारे लिए हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ जरूरी है। हम जल्द ही APEX 2020 कॉन्सेप्ट फोन को इंट्रोड्यूस करेंगे। इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस किया जाना था।

(PTI इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।