विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Outbreak: Amazon से Sony तक इन कंपनियों ने MWC से किया बैकआउट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 11 Feb 2020 01:00 PM (IST)

चीन में बढ़ रहे Coronavirus के चलते कई कंपनियों ने इस इवेंट से अपने कदम पीछे कर लिए हैं। इसके अलावा इस इवेंट में चीन से आ रहे विजिटर्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है

Coronavirus Outbreak: Amazon से Sony तक इन कंपनियों ने MWC से किया बैकआउट
Coronavirus Outbreak: Amazon से Sony तक इन कंपनियों ने MWC से किया बैकआउट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 (MWC) 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरान कई टेक कंपनियां अपनी इनोवेशन्स पेश करती हैं। साथ ही कई नए लॉन्चेज भी किए जाते हैं। इस बार भी कई नए लॉन्चेज का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन चीन में बढ़ रहे Coronavirus के चलते कई कंपनियों ने इस इवेंट से अपने कदम पीछे कर लिए हैं। इसके अलावा इस इवेंट में चीन से आ रहे विजिटर्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आपको बता दें कि Coronavirus को World Health Organization ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

इन कंपनियों ने किया इवेंट से बैकआउट: Amazon, Nvidia, Sony और Viavi ने इस इवेंट में जाने से बैकआउट कर लिया है। इन कंपनियों ने Coronavirus इंफेक्शन के चलते अपनी औपचारिक स्थिति को इस इवेंट के लिए मना कर दिया है। इसके लिए कंपनियों ने प्रेस स्टेटमेंट भी जारी की है।

Amazon: Coronavirus के प्रकोप और लगातार आ रही चिंताओं के चलते Amazon बार्सिलोना, स्पेन में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में भाग नहीं ले रहा है। साथ ही अपने प्रोडक्ट्स को दिखाने से भी पीछे हट गया है।

Nvidia: इस कंपनी ने कहा है कि वो उसने MWC के ऑर्गेनाइजर्स को यह सूचित कर दिया है कि वो अपने कर्मचारियों को इस इवेंट में नहीं भेज रहे हैं। Coronavirus के चलते वो अपने कर्मचारियों के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। MWC दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंसेज में से एक है। हम इस दौरान अपने AI, 5G और vRAN को लोगों के सामने रखना चाहते थे। लेकिन हमें खेद है कि हम इस इवेंट को नहीं कर पा रहे हैं।

Sony: इस कंपनी ने कहा है कि हम अपने कस्टमर्स, पार्टनर्स, मीडिया और कर्मचारियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं। ऐसे में इवेंट में शामिल न होने का हम यह मुश्किल फैसला ले रहे हैं।

Viavi: सभी डाटा को देखते हुए हम इस वर्ष MWC में अपनी भागीदारी नहीं दे पाएंगे। हम हमारे कस्टमर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों की सुरक्षा को पहले रखते हैं।

अभी भी इस इवेंट को शुरू होने में कुठ समय बचा है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या MWC के ऑर्गेनाइजर्स कंपनियों के बैकआउट के बाद भी इवेंट को आयोजित करते हैं या फिर इसे पोस्टपॉन्ड किया जाता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।