यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TikTok ने भारत को डोनेट किए 100 करोड़ के मेडिकल प्रोटेक्टिव सूट्स और मास्क्स
TikTok कंपनी 400000 हजमत मेडिकल प्रोटेक्टिव सूट्स और मास्क्स भारत में डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए डोनेट कर रही है। फोटो साभार TikTok

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट-वीडियो सोशल नेटवर्किंग ऐप TikTok भारत को COVID-19 से लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये के मेडिकल इक्यूपमेंट्स और सप्लाई डोनेट कर रही है। कंपनी ने अपने एक आधिकारिक पोस्ट में कहा है कि इस वायरस या महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने लोगों को एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग रखने और घर पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स इस वायरस से संक्रमित लोगों को ठीक करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में Coronavirus का सबसे ज्यादा खतरा डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को ही है। इसके चलते इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है।
TikTok कंपनी 4,00,000 हजमत मेडिकल प्रोटेक्टिव सूट्स और मास्क्स भारत में डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए डोनेट कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि जो गियर बनाया गया है जो निर्धारित मानकों और दिशानिर्देशों को पूरा करता है। इन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपा जा रहा है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार को लोकल/राज्य लेवल मेडिकल वर्कर्स के लिए 2,00,000 मास्क भी उपलब्ध कराए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि आने वाले समय कंपनी की तरफ से और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पिछले हफ्ते ही TikTok ने यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ साझेदारी के तहत एक नया कैंपेन लॉन्च किया था। इस कैंपेन का नाम #GharBaithoIndia है। इसमें यूजर्स को लॉकडाउन के समय खुद को कैसे सुरक्षित रखें यह बताने के लिए इनवाइट किया गया है। वहीं, इससे पहले TikTok ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हित के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान मोबाइल नेटवर्क के जरिए केवल SD क्वालिटी पर 480p रेजोल्यूशन की वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। वहीं, अगर यूजर ब्रॉडबैंड या वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ही उन्हें HD और अल्ट्रा HD क्वालिटी का आनंद मिल पाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर