विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netflix, Hotstar, Amazon Prime Video पर अब नहीं देख पाएंगे HD वीडियो

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:32 AM (IST)

इन कंपनियों के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए इन 21 दिनों के लॉक डाउन में मोबाइल नेटवर्क के जरिए HD या अल्ट्रा HD कंटेंट एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

Netflix, Hotstar, Amazon Prime Video पर अब नहीं देख पाएंगे HD वीडियो
Netflix, Hotstar, Amazon Prime Video पर अब नहीं देख पाएंगे HD वीडियो

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म्स Hotstar, Amazon Prime Video, Netflix, Tiktok ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए HD और अल्ट्रा HD वीडियो ट्रांसमिशन बंद कर दिया है। कोरोनावायरस की वजह से देश में कम्प्लीट लॉक डाउन किया गया है, जिसकी वजह से इन कंपनियों ने ये फैसला लिया है। इन कंपनियों के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए इन 21 दिनों के लॉक डाउन में मोबाइल नेटवर्क के जरिए HD या अल्ट्रा HD कंटेंट एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। Sony, Google, Facebook, Viacom18, MX Player, Hotstar, Zee, Tiktok, Netflix और Amazon Prime Video ने 14 अप्रैल तक सेल्युलर नेटवर्स या मोबाइल नेटवर्क पर लोड हटाने के लिए स्टेंडर्ड डिफिनेशन (SD) कंटेंट ट्रांसमिट करने का फैसला किया है।

इन सभी कंपनियों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि हमने राष्ट्रीय उपभोक्ता के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से ये फैसला लेने का निर्णय किया है। इन 21 दिनों के दौरान यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क के जरिए केवल SD क्वालिटी पर 480p रिजोल्यूशन की वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यूजर्स को ब्रॉडबैंड कनेक्शन और Wi-Fi नेटवर्क के जरिए HD और अल्ट्रा HD क्वालिटी की कंटेंट पहले की तरह मिलती रहेगी।

कंपनियों ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि टेलिकॉम इंडस्ट्री की ईकाई COAI ने मोबाइल कंज्यूमर को डाटा नेटवर्क को लगातार सुचारु रूप से बरकरार रखने के लिए उनसे अपनी स्ट्रीमिंग क्वालिटी घटाने का आग्रह किया था। हाई रिजोल्यूशन की वीडियो ट्रांसमिशन की वजह से सेल्युलर नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी दबाव था, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है।  COAI के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में डाटा की खपत में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। अब, जबकि पूरा देश लॉक ़डाउन है, ऐसे में ये डाटा खपत और बढ़ सकती है। जिसकी वजह से यूजर्स को नेटवर्क कंजेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

भारत ही नहीं कोरोनावायरस की वजह से यूरोपीय देशों में भी OTT प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग क्वालिटी को कम कर दिया गया है। इन कंपनियों ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में ये भी कहा कि डिजिटल इंडस्ट्री इस चैलेंज को स्वीकर करते हुए लोगों को मोबाइल सर्विस लगातार मिलती रहे, इसके लिए कोशिश कर रही है। ताकि लोगों को अपने प्रियजनों से बात करने में कनेक्टिविटी की समस्या का सामना न करना पड़े।

(PTI इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।