यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में iPhone का प्रोडक्शन हुआ निलंबित, कंपनी ने बंद किए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स
Foxconn और Wistron ने सरकार के लॉकडाउन आदेश के बाद अपनी सभी प्रोडक्शन फैसिलिटीज को बंद कर दिया है। फोटो साभार Apple

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus के चलते देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद भारत में iPhone के उत्पादन को 14 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। भारत में iPhone के दो मैन्यूफैक्चरर हैं जिनका नाम Foxconn और Wistron हैं। इन दोनों कंपनियों ने सरकार के लॉकडाउन आदेश के बाद अपनी सभी प्रोडक्शन फैसिलिटीज को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि सिर्फ Apple ने ही नहीं बल्कि Xiaomi, Vivo, Oppo जैसी कंपनियों ने भी अपनी प्रोडक्शन यूनिट को बंद कर दिया है।
Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Foxconn और Wistron ने यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है कि इससे कौन-कौन सी डिवाइस प्रभावित होंगी। हालांकि, इन दोनों कंपनियों की भारतीय सुविधाएं मुख्य रूप से पुराने iPhone मॉडल गैजेट्स का उत्पादन करती हैं। Wistron के अध्यक्ष साइमन लिन ने कहा कि उनके मुताबिक, भारत और मलेशिया समेत जिन देशों में कंपनी ऑपरेट करती है वहां यह एक शॉर्ट-टर्म मुद्दा है। कंपनी के पास मैनपावर की कमी नहीं है। ऐसे में जब लॉकडाउन हट जाएगा तो फिर से काम शुरू किया जा सकता है।
इन कंपनियों ने भी बंद किए अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स: Oppo, Vivo, और Realme समेत अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी लॉकडाउन के चलते अपने कारखानों यानी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद दिया है। इनमें से कुछ कंपनियों के प्लांट्स ग्रेटर नोएडा में स्थित हैं। Coronavirus के चलते देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।
IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स को Oppo के एक प्रवक्ता ने बताया, “हमारे ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट को सरकार के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी Oppo कर्मचारियों को भी अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम करने करने की सलाह दी गई है।” यहां पढ़ें पूरी खबर