यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Lockdown: Oppo, Vivo, और Realme ने बंद किए अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स
Oppo Vivo Xiaomi और Realme ने यूपी सरकार के अगले आदेश तक अपने सभी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद कर दिया है। फोटो साभार Pixabay

नई दिल्ली, आइएएनएस। Oppo, Vivo, और Realme समेत अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने सहित चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं ने यूपी सरकार के अगले आदेश तक अपने सभी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद कर दिया है। इनमें से कुछ कंपनियों के प्लान्ट्स ग्रेटर नोएडा में स्थित हैं। आपको बता दें कि Coronavirus के चलते देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके चलते ही इन कंपनियों ने अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।
ग्लोबल टाइम्स को Oppo के एक प्रवक्ता ने बताया, “हमारे ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट को सरकार के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी Oppo कर्मचारियों को भी अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम करने करने की सलाह दी गई है।”
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo के भारती में स्थित ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दे दिया गया है। Vivo India ने कहा है कि कंपनी ने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल पर रोक लगा दी है। साथ ही ऑफिस में मौजूद सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। वहीं, लोगों को वर्क फ्रॉम होम भी दे दिया गया है।
इसके अलावा Realme ने भी अपनी सभी फैक्ट्रीज में काम को बंद कर दिया है। अगले आदेश तक काम को रोक दिया गया है। Realme ने बयान देते हुए कहा है कि Realme India ने यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित मैन्यूफैक्चरिंग को बंद कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि यह अस्थाई रूप से हमारी इन्वेंटरी और सप्लाई को कुछ समय के लिए प्रभावित करेगा। लेकिन कंपनी के लिए उसके कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे पहले है।
वहीं, Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने कहा है कि वो अपने सभी कॉरपोरेट ऑफिसेज, वेयरहाउस, सर्विस सेंटर्स, Mi Homes और फैक्ट्रीज को बंद कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने की भी बात कही है।