विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 2: Xiaomi India ने ISRO को अलग अंदाज में दी बधाई

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 09 Sep 2019 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 09:47 AM (IST)

Xiaomi India ने अपने ट्वीटर हैंडल से जो तस्वीर शेयर की है उसमें Mission Accomplished लिखा है। Mission के शुरू के दो अल्फाबेट Mi को अलग Xiaomi के लोगो के रंग में रंगा है...

Chandrayaan 2: Xiaomi India ने ISRO को अलग अंदाज में दी बधाई
Chandrayaan 2: Xiaomi India ने ISRO को अलग अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 2 के चांद के करीब पहुंचने पर चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi India ने ISRO को बधाई दी है। Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए ISRO को बधाई देते हुए लिखा है कि एक इतिहास लिखा जा रहा है, इसके लिए ISRO के साथ जो भी जुड़ें हैं उनको बहुत बधाई। यह काफी यादगार लम्हा है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। Xiaomi India ने अपने ट्वीटर हैंडल से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें Mission Accomplished लिखा है। Mission के शुरू के दो अल्फाबेट Mi को अलग Xiaomi के लोगो (logo) के रंग में रंगा है।

Xiaomi India द्वारा ट्वीट किए गए फोटो में चांद की तस्वीर के साथ Xiaomi के स्मार्टफोन को दिखाया गया है। Xiaomi India ने हाल ही में भारत में अपन एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म वाले स्मार्टफोन Mi A3 को भारत में लॉन्च किया है। जल्द ही Xiaomi अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन Redmi Note 8 सीरीज के भारत में भी लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 कंपनी के इस साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले Redmi Note 7 सीरीज का अगला मॉडल है।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करना, इस वजह से है मुश्किल

ISRO के Chandrayaan 2 मिशन की बात करें तो 7 सितंबर के तड़के सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करने वाला था, लेकिन लैंडिग से महज कुछ मिनट पहले ISRO का संपर्क लैंडर और प्रज्ञान रोवर से टूट गया। हालांकि, ISRO के वैज्ञानिकों ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और लगातार ऑर्बिटर के संपर्क में थे। ऑर्बिटर द्वारा एकत्रित किए गए डाटा के आधार पर विक्रम लैंडर का पता लगाया गया। कल दिन में ISRO के वैज्ञानिकों को दोपहर में सफलता हाथ लगी, जब विक्रम लैंडर का पता चला। वैज्ञानिक लगातार विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश में है। विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित होने के बाद प्रज्ञान रोवर के जरिए चांद की सतह पर परीक्षण किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : Xiaomi आज लॉन्च करेगा 100W का वायरलेस चार्जर, 17 मिनट में स्मार्टफोन होगा फुल चार्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।