साइबर जोखिम से बचने के लिए तुरंत अपडेट करें WhatsApp: सरकारी एजेंसी और Meta ने सभी को दी सलाह
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Android, iOS और Mac डेस्कटॉप पर WhatsApp और WhatsApp Business इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए 'हाई-रिस्क' सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है।
-1795888130814_m.webp)
WhatsApp यूजर्स के लिए CERT-In की हाई-रिस्क वॉर्निंग।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने अलग-अलग डिवाइसेज और ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर WhatsApp को प्रभावित करने वाली कई सुरक्षा खामियों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। गुरुवार को पब्लिश किए गए लेटेस्ट बुलेटिन में इन खामियों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। साइबर सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर दूर बैठे ही खतरनाक कोड रन कर सकते हैं। मोबाइल डिवाइसेज पर WhatsApp और WhatsApp Business इस्तेमाल करने वाले सभी इंडिविजुअल यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स, साथ ही WhatsApp for Mac Desktop यूजर्स को इस सुरक्षा जोखिम पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
WhatsApp यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग
26 नवंबर को जारी अपने वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2026-0576 में CERT-In ने Meta द्वारा डेवलप किए गए कई WhatsApp प्रोडक्ट्स में मौजूद सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। एजेंसी ने कहा कि ये खामियां SQL इंजेक्शन, गलत सर्टिफिकेट चेन वैलिडेशन और बाहरी एड-रिप्लाई URL के अधूरे वैलिडेशन की वजह से पैदा हुई हैं।
कोई रिमोट अटैकर टारगेट किए गए डिवाइस पर खास तरह से तैयार किया गया मैसेज या URL भेजकर इनका फायदा उठा सकता है। CERT-In के मुताबिक, सफल अटैक से हैकर्स मनमाना कोड रन कर सकते हैं, संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं, सिक्टयोरिटी रिस्ट्रिक्शन्स को बायपास कर सकते हैं या एप्लिकेशन डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
एडवाइजरी में नीचे दिए गए प्रभावित वर्जन की लिस्ट दी गई है:
- WhatsApp for Android के 2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पहले के वर्जन।
- WhatsApp Business for Android के 2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पहले के वर्जन।
- WhatsApp for iOS के 2.26.24.72 से पहले के वर्जन।
- WhatsApp Business for iOS के 2.26.23.72 से पहले के वर्जन।
- WhatsApp for Mac Desktop के 2.26.23.72 से पहले के वर्जन।
Meta की नवंबर सिक्योरिटी एडवाइजरी में CERT-In की चेतावनी से जुड़ी तीन खामियों की डिटेल्स दी गई हैं।

पहली खामी, जिसे CVE-2026-102769 के तौर पर ट्रैक किया गया है, 2.26.35.74 से पहले के WhatsApp for Android वर्जन में एक SQL इंजेक्शन बग है। जब कोई रिसीवर किसी अनऑफिशियल क्लाइंट से भेजे गए खास 'ऑर्डर डिटेल्स' मैसेज पर टैप करता, तो ये खामी अटैकर को फोन में लोकली स्टोर WhatsApp फाइल्स डिलीट करने की इजाजत दे सकती थी। अगर मैसेज आते समय रिसीवर ऑनलाइन होता, तो ये बग डिलीवरी रिसीप्ट टाइमिंग साइड चैनल के जरिए उनके चैट डेटाबेस से जुड़ी एक बिट जानकारी भी उजागर कर सकता था।
Meta ने कहा कि उसे इस खामी का असल दुनिया में गलत इस्तेमाल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
दूसरी खामी, CVE-2026-44908, Meta AI के कॉन्फिडेंशियल कंप्यूटिंग बैकएंड के साथ भरोसा कायम करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रिमोट-अटेस्टेशन वेरिफायर में गलत सर्टिफिकेट चेन वैलिडेशन से जुड़ी है। Meta के मुताबिक, इस दिक्कत की वजह से उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के भीतर मौजूद कोई व्यक्ति हार्डवेयर मेकर के अलावा किसी दूसरी key से साइन किया गया VCEK सर्टिफिकेट क्लाइंट्स को दिखाकर हार्डवेयर रूट ऑफ ट्रस्ट को बायपास कर सकता था।
तीसरी खामी, CVE-2026-23871, 2.26.17.4 से पहले के WhatsApp और WhatsApp Business for Android वर्जन को प्रभावित करती है। ये एक्टर्नल एड-रिप्लाई URL के अधूरे वैलिडेशन से जुड़ी है। कोई अटैकर खास तौर पर तैयार किए गए 'Click to WhatsApp' एड-रिप्लाई मैसेज में अपने कंट्रोल वाले URL से मीडिया भेजकर यूजर की IP जानकारी हासिल कर सकता था। Meta ने कहा कि इस खामी का इस्तेमाल खास स्पैम मैसेज के साथ मिलकर किया गया हो सकता है।
इन खतरों को कम करने के लिए, CERT-In और WhatsApp दोनों ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने-अपने एप स्टोर के जरिए WhatsApp और WhatsApp Business को लेटेस्ट उपलब्ध वर्जन पर अपडेट रखें। Mac यूजर्स को भी लेटेस्ट उपलब्ध डेस्कटॉप अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।