Apple 2027 में ला सकता है iPhone 20 Pro का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल
Apple के 20वें एनिवर्सरी iPhone के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है और ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके डिजाइन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

Apple के 20वें एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक वर्जन। Photo- iPhone 18 Pro.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple का 20वां एनिवर्सरी iPhone 2027 में आने की उम्मीद है और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी इसके लिए एक बड़े रीडिजाइन पर काम कर रही है। पिछले कुछ हफ्तों में इसके डिस्प्ले, फ्रेम और फिजिकल बटन्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अब, एक नई रिपोर्ट में इस फोन के संभावित सिरेमिक वर्जन की ओर इशारा किया गया है, जो शायद एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल के तौर पर आ सकता है। अभी ये साफ नहीं है कि फोन के किन हिस्सों में इस मटेरियल का इस्तेमाल होगा या क्या Apple इसे सीमित प्रोडक्शन से आगे भी ऑफर करने की योजना बना रहा है।
iPhone 20 Pro सिरेमिक एडिशन और संभावित डिटेल्स
MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज टिप्सटर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि उन्हें Apple के 20वें एनिवर्सरी iPhone के लिए बनाए गए सिरेमिक कंपोनेंट्स मिले हैं। टिप्सटर ने कथित तौर पर कहा कि इन पार्ट्स का प्रोडक्शन लिमिटेड होगा, जिसका मतलब हो सकता है कि Apple संभावित iPhone 20 Pro के एक स्पेशल-एडिशन वर्जन पर विचार कर रहा है।
एक फॉलो-अप कमेंट में टिप्स्टर ने बताया कि अगर ये प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्टिंग (EVT) पास कर लेता है, तो इसका मास प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। टिप्स्टर ने ये नहीं बताया कि फोन के किस हिस्से में सिरेमिक का इस्तेमाल होगा। ये रियर पैनल, बॉडी का कोई दूसरा हिस्सा या फिर बाहरी कोई छोटा कंपोनेंट हो सकता है। इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि ये वर्जन रेगुलर मॉडल से किस तरह अलग होगा।
-1789716019169.webp)
Apple ने पहले भी कुछ Apple Watch मॉडल्स की केसिंग के लिए सिरेमिक का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के लिए, Apple Watch Series 12 एल्युमीनियम और टाइटेनियम ऑप्शन्स के साथ-साथ Pearl White और Night Blue सिरेमिक फिनिश में भी आती है। कंपनी ने पहले भी सिरेमिक Apple Watch Edition मॉडल्स भी रिलीज किए हैं, जिनमें Series 5 का व्हाइट सिरेमिक वर्जन शामिल है। ये Ceramic Shield से अलग होगा, जो ग्लास मटेरियल में सिरेमिक क्रिस्टल्स का इस्तेमाल करता है। उदाहरण के तौर पर, iPhone Air के फ्रंट में Ceramic Shield 2 और बैक पर Ceramic Shield दिया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि एनिवर्सरी iPhone मौजूदा मॉडल्स से काफी अलग दिखेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple चार प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है, जिनमें से दो फ्लैट ग्लास कवर वाले हैं और दो ऐसे पैनल्स वाले हैं जो चारों तरफ से कर्व्ड हैं। एक दूसरे टिप्स्टर ने पहले दावा किया था कि कंपनी ने इस डिजाइन को तैयार करने और इसके कर्व को बेहतर बनाने में लगभग तीन साल लगाए हैं। एक लीक हुए हैंड्स-ऑन वीडियो में इसके संभावित ग्लास कवर की झलक दिखी थी, जिसमें राउंडेड कॉर्नर्स और फ्रंट कैमरा और Face ID सेंसर्स के लिए कटआउट्स नजर आए थे।
संभावित iPhone 20 Pro के डिस्प्ले के ऊपर क्वाड-कर्व्ड ग्लास कवर दिया जा सकता है, जिसके किनारे टाइटेनियम फ्रेम में जाकर मिलते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि Apple प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के लिए एक नए 17nm लॉजिक प्रोसेस का इस्तेमाल करेगी। एक और संभावित बदलाव फिजिकल बटन्स से जुड़ा है। कंपनी अलग से दिए जाने वाले Action Button को हटा सकती है और इसके फंक्शन्स को Camera Control बटन में शिफ्ट कर सकती है। एक बार दबाने पर कैमरा एप खुलेगा, जबकि देर तक दबाने पर Action Button के लिए सेट किया गया फंक्शन काम कर सकता है।
ये एनिवर्सरी iPhone 2027 की दूसरी छमाही में आने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में iPhone 20 Pro नाम सामने आया है, लेकिन Apple ने अभी तक ये कन्फर्म नहीं किया है कि वह इस डिवाइस को क्या नाम देने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।