विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GTA 6 इंस्पायर्ड 11.7 लाख रुपये तक के लग्जरी स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone से लेकर Samsung तक शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:13 AM (IST)

गेमिंग वर्ल्ड में Grand Theft Auto VI की एक्साइटमेंट के बीच लग्जरी ब्रांड Caviar ने 'Most Wanted' कलेक्शन लॉन्च किया ...और पढ़ें

GTA 6 इंस्पायर्ड 11.7 लाख रुपये तक के लग्जरी स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone से लेकर Samsung तक शामिल

GTA 6 इंस्पायर्ड 11.7 लाख रुपये तक के लग्जरी स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone से लेकर Samsung तक शामिल


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गेमिंग वर्ल्ड में Grand Theft Auto VI को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इसी बीच लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने गमिंग करने वालों के लिए खास डिवाइस कलेक्शन लॉन्च कर दिया है। Most Wanted नाम से लॉन्च किए गए इस कलेक्शन में न सिर्फ लेटेस्ट वाला Apple iPhone 18 Pro मॉडल शामिल है बल्कि इसमें फोल्डेबल iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास भी शामिल हैं।

खास बात ये है कि कंपनी ने इन डिवाइस को Miami और गेम के काल्पनिक शहर Vice City की थीम पर डिजाइन किया है। इनकी कीमत 11.7 लाख रुपये तक जाती है और हर डिजाइन की सिर्फ 19 यूनिट ही बनाई जाएंगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

iPhone Duo का Pink Alligator मॉडल सबसे महंगा

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.08.49 AM

इस ऑल न्यू कलेक्शन का सबसे महंगा मॉडल Pink Alligator नाम से आया है जो कस्टमाइज्ड iPhone Duo है। इस मॉडल की कीमत 13,130 डॉलर यानी करीब 11.7 लाख रुपये तक रखी गई है। इसमें पिंक क्रोकोडाइल लेदर फिनिश के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम देखने को मिल रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर 6 सितारों वाला लोगो भी मिल रहा है, जो GTA गेम के वॉन्टेड लेवल सिस्टम से इंस्पायर्ड है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर जड़ा है गोल्ड

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.08.49 AM (1)

इतना ही नहीं Android यूजर्स के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को Ocean Drive एडिशन के तोर पर पेश किया है। इसकी कीमत 11,560 डॉलर यानी करीब 10.3 लाख रुपये बताई जा रही है। फोन में टाइटेनियम बॉडी पर 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग देखने को मिल रही है। इसके डिजाइन में ज्योमेट्रिक पैटर्न का यूज किया गया है, जो Miami के South Beach एरिया की Art Deco आर्किटेक्चर से इंस्पायर्ड है।

iPhone 18 Pro के भी दो मॉडल मिलेंगे

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.08.49 AM (2)

Caviar ने iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए Neon Vice और Gangster एडिशन को लॉन्च कर दिया है। प्रो मॉडल की कीमत 11,130 डॉलर यानी करीब 9.9 लाख रुपये और प्रो मैक्स मॉडल की कीमत 11,700 डॉलर यानी करीब 10.4 लाख रुपये है। दोनों मॉडल के पिछले हिस्से पर Beretta 92FS पिस्टल की मेटल स्कल्पचर देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.08.49 AM (3)

Neon Vice में मैजेंटा और टर्कॉइज एनामेल फिनिश मिल रही है, जबकि Gangster मॉडल में 24K गोल्ड प्लेटिंग और पाम लीफ की कर्विंग की गई है। हालांकि मोबाइल के पिछले हिस्से पर उभरे मेटल डिजाइन के चलते वायरलेस चार्जिंग और MagSafe एक्सेसरीज नॉर्मल तरीके से काम नहीं कर रही।

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास भी

कंपनी ने न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि Ray-Ban Wayfarer Gen 2 स्मार्ट ग्लास को भी Sunset और Gold Rush एडिशन में लॉन्च किया है। इनमें खास फ्रेम और गोल्ड डिटेलिंग देखने को मिल रही है। हालांकि, कैमरा और ब्लूटूथ ऑडियो जैसे इंटरनल फीचर्स में कोई चेंज नहीं है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.08.49 AM (5)

Caviar का कहना है कि हर डिजाइन की सिर्फ 19 यूनिट तैयार की जाएंगी। इन सभी डिवाइस के इंटरनल हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसे देखने को मिलेंगे। इसका मतलब है कि ग्राहकों को एक्स्ट्रा कीमत सिर्फ प्रीमियम मटीरियल, एक्सक्लूसिव डिजाइन और कस्टमाइजेशन के लिए देनी पड़ेगी। ये डिवाइस कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।