यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cable TV Rules: इन चार लिस्ट की मदद से चुन सकते हैं अपनी पसंद के चैनल्स
TRAI ने 12 जनवरी से एक SMS मार्केटिंग कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें यूजर्स को केबल टीवी के नए नियमों के बारे में अवेयर किया जा रहा है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Cable TV के नए नियमों के बारे में यूजर्स को बताने के लिए SMS कैंपेन की शुरूआत की है। TRAI ने 12 जनवरी से एक SMS मार्केटिंग कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें यूजर्स को केबल टीवी के नए नियमों के बारे में अवेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TRAI ने लाखों टेक्स्ट मैसेज इस SMS कैंपेन के तहत भेजे हैं। TRAI के यूजर्स को दो SMS भेजे हैं। इनमें लिखा है, TRAI का नया रेग्युलेशन टीवी उपभोक्ता को उन चैनल्स के पैसे देखने के लिए कहता है जो वह देख रहा है। इसके लिए आप अपने टीवी सर्विस प्रोवाइडर से इस लिंक (https://channeltariff.trai.gov.in) के हिसाब से चैनल्स की डिमांड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ट्राई ने हाल ही में अपने केबल टीवी नियमों में बदलाव किए हैं। TRAI के नए नियमों के तहत यूजर्स जो चैनल देखना चाहते हैं उन्हें उसी का शुल्क देना होगा। 31 जनवरी से आपका Cable TV का खर्चा 30 से 40 फीसद कम हो जाएगा। TRAI के नए नियमों के मुताबिक, Star, Zee, TV18 जैसे ब्रॉडकास्टर्स अपने खुद के प्लान्स बना सकते हैं। लेकिन इनमें वो उन चैनल्स को सम्मिलित नहीं कर सकते हैं जिनकी कीमत 19 रुपये से ज्यादा हो। इसी वजह से इन ब्रॉडकास्टर्स चैनल्स की अधिकतम राशि 19 रुपये रखी है। इनमें HD चैनल्स भी शामिल हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि आने वाले समय में Cable TV की कीमत कम हो जाएगी। क्योंकि ऐसा कोई चैनल ही नहीं होगा जिसकी कीमत 19 रुपये से ज्यादा होगी।

TRAI द्वारा जारी किए गए 4 उपयोगी लिंक्स
- इस लिंक में आपको उन सभी पे-चैनल्स के बारे में जानकारी मिलेगी। इन चैनल्स में से आप अपनी पसंद के चैनल्स चुन सकते हैं और उन्हीं चैनल्स के लिए भुगतान कर सकते हैं। इस लिस्ट को यहां से डाउनलोड करें। https://channeltariff.trai.gov.in/data/Bouquets27122018.pdf
- इस लिस्ट में हर चैनल देखने के लिए मैक्सिमम रिटेल प्राइस यानी की MRP दी गई है। इस लिस्ट की मदद से आप अपने महीने के खर्च के अनुसार चैनल्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं और आने वाले खर्चे के बारे में भी अंदाजा लगा सकते हैं। https://channeltariff.trai.gov.in/data/MRP_of_Pay_Channels.pdf
- इस लिस्ट में आपको सभी फ्री-टू-एयर चैनल्स के बारे में जानकारी मिलेगी। इन चैनल्स को देखने के लिए आपको केबल ऑपरेटर्स या टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स को अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। ये सभी चैनल्स आपको 130 रुपये प्रति महीने के भुगतान में फ्री मिलेगा।https://channeltariff.trai.gov.in/data/List_of_FTA_Channels.pdf
- अगर आप फ्री और पे चैनल्स में से अपने मन के मुताबिक चैनल्स सेलेक्ट करने में कन्फ्यूज हो रहे हैं तो इस लिस्ट के मुताबिक बंडल्ड चैनल्स भी चुन सकते हैं।https://channeltariff.trai.gov.in/data/SuggestiveBouquet19122018.pdf
यह भी पढ़ें: