विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: स्कूलों में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग और एनिमेशन को मिलेगा बढ़ावा

Published: Sun, 01 Feb 2026 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2026 12:57 PM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 15,000 स्कूलों, 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स।

  2. गेमिंग, एनिमेशन (AVGC) सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा।

  3. मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज स्थापित।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक सेक्टर (AVGC) को लेकर कुछ नया एलान किया है। सरकार देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स तैयार की जाएंगी। इससे यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बनाने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सरकार कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए सेटअप भी लगाएगी।

गेमिंग और एनिमेशन को बढ़ावा

कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ बजट में देश के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (AVGC सेक्टर) के लिए भी खास एलान किए गए हैं। बजट में अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक देश में एवीजीसी सेक्टर के लिए 20 लाख से अधिक प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी।

इस जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार 15,000 माध्‍यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स तैयार करेगी। इसके साथ ही सरकार मुंबई में इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज की स्थापना भी करेगी।

सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान लिथियम -आयन बैटरी के कंपोनेंट्स के आयात शुल्क में कटौती का एलान किया है। सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इस राहत का एलान किया है। संभव है कि इससे देश में बैटरी की कीमत में कमी होने की उम्मीद है। इससे देश में भारत में बने स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: वित्त मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा! स्मार्टफोन, टैबलेट होंगे सस्ते