Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL भी लाएगा अपना 5G नेटवर्क, संचार मंत्री ने दी जानकारी, जानिए कब होगी शुरुआत

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 03:06 PM (IST)

    BSNL के यूजर्स भले ही 4G नेटवर्क का इंतजार करते-करते थक गए हों लेकिन 5G के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना होगा। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद जानकारी दी है कि BSNL का 5G नेटवर्क कब शुरू हो रहा है।

    Hero Image
    BSNL photo credit - Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G सेवा लांच कर दी। इसी के साथ Airtel ने सभी को पीछे छोड़ते हुए देश के 8 शहरों के लिए अपनी 5G सेवा शुरू कर भी कर दी। एयरटेल के अनुसार इनमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत देश के आठ शहरों के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा देश की सबसे बड़ी संचार कंपनी रिलायंस जियो ने कहा है कि 5जी सेवा दिवाली से देश के कुछ शहरों में शुरु हो जाएगी और दिसंबर 2023 तक पूरे देश में सेवा लागू हो जाएगी। देश की तीसरी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भी शीघ्र 5जी सेवा शुरू करने की बात कही है हालांकि इसकी शुरुआत कब होगी इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। इस  बीच BSNL भी अपना 5G नेटवर्क लांच करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा कर दी है।

    कब आएगा BSNL 5G

    नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीएसएनएल के ग्राहकों को 5G सेवा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 को BSNL भारत में अपनी 5G सेवा शुरू कर देगा।

    6 महीने में 200 से ज्यादा शहरों में पहुंचेगा 5G नेटवर्क

    IMC 2022 में अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि अगले 6 महीनों के अंदर ही 200 से ज्यादा शहरों में 5G नेटवर्क पहुंच जाएगा। आने वाले दो वर्षों में तो देश के 80 से 90 प्रतिशत लोगों तक 5G सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुकेश अंबानी भी BSNL पर बोले 

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने IMC 2022 में 5G लॉन्च के मौके पर कहा कि BSNL की मौजूदगी से दूरसंचार उद्योग में सरकार की उपस्थिति बनी रहेगी। इससे संतुलन साधने में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिलायंस जियो की सेवा किफायती तो होगी ही, इसकी गुणवत्ता विश्वस्तरीय भी होगी। इसके साथ ही 5जी सेवा किस तरह से देश के समक्ष कुछ बेहद बुनियादी चुनौतियों को दूर करने में मददगार साबित होगी, इसका भी खाका अंबानी ने पेश किया।

    यह भी पढ़ें- 

    5G Launch In India: PM Modi के डिजिटल इंडिया को रफ़्तार देगा 5G नेटवर्क 

    IMC 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया Jio Glass का अनुभव, जानिये कैसे काम करते हैं ये ग्लास