यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSNL 75 रुपये में दे रहा 10 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें प्लान डिटेल्स
BSNL के इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही डाटा और एसएमएस के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। BSNL ने आइडिया सेल्युलर के 75 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए समान कीमत में एक नया प्लान पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही डाटा और एसएमएस के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं, आइडिया 75 रुपये में वॉयस कॉल्स, डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स उपलब्ध करवा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
जानें BSNL के प्लान के बारे में:
इस प्लान में बिना लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। आपको बता दें कि यूजर्स मुंबई और दिल्ली के लिए फ्री कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसकी वैधता 15 दिनों की है। कॉलिंग के अलावा यूजर्स को 500 एसएमएस और 10 जीबी 3जी डाटा दिया जाएगा। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं दी गई हैं। इस प्लान में एक खास बात यह है कि इसमें वैलिडिटी एक्सटेंशन ऑप्शन है। यूजर्स किसी भी STV से रिचार्ज कर इस प्लान की वैलिडिटी को 6 महीने तक बढ़ा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर यूजर्स 98 रुपये से लेकर 199 रुपये तक रिचार्ज करते हैं तो प्लान की वैधता 90 दिन बढ़ जाएगी। वहीं, 200 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं तो वैधता 180 दिन बढ़ा दी जाएगी। यह ऑफर सेल्फ-केयर, वेब सेल्फ-केयर या यूएसएसडी के जरिए रिचार्ज करने पर उपलब्ध नहीं होगा। आपको बता दें कि यह प्लान केवल आंध्र प्रदेश और तेलांगाना के लिए ही वैध है।
जानें आइडिया के प्लान के बारे में:
आइडिया का प्लान भी 75 रुपये का है। इस प्लान में 300 मिनट वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही 1 जीबी 2जी/3जी/4जी डाटा भी दिया जा रहा है। साथ ही 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
सिम कार्ड खो जाने या खराब होने पर, महज कुछ घंटे में हो सकता है चालू
जियो ने लॉन्च किया एक और प्लान, 6 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा
600 रुपये से कम कीमत में ये 5 Earphones बन सकते हैं आपके पहली पसंद