विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेली 100 एसएमएस

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:01 PM (IST)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने TRAI के निर्देश के बाद नए वॉइस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 172 रुपये से शुरू होते हैं।

BSNL ने लॉन्च किए तीन नए वॉइस और एसएमएस ओनली प्रीपेड प्लान

BSNL ने लॉन्च किए तीन नए वॉइस और एसएमएस ओनली प्रीपेड प्लान

HighLights

  1. BSNL ने TRAI के निर्देश पर नए वॉइस-SMS प्लान लॉन्च किए।

  2. प्लान 172 रुपये से शुरू, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS।

  3. ये प्लान बिना डेटा बेनिफिट के किफायती विकल्प प्रदान करते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह कंपनी का स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) है, जो वॉइस और एसएमएस बेनिफिट ऑफर करता है। इस प्लान में कंपनी मोबाइल डेटा ऑफर नहीं करती है। बीएसएनएल का यह प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद जारी किया गया है।

ट्राई का कहना था कि टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा बेनिफिट वाले रिचार्ज प्लान भी ऑफर करने होंगे। BSNL का यह प्लान Airtel और Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियों के बिना डेटा वाले प्लान के मुकाबले कम कीमत में पेश किया गया है। नए वॉइस और एसएमएस ओनली प्लान की कीमत 172 रुपये से शुरू होती है।

BSNL को वॉइस एंड एसएमएस ओनली प्लान

BSNL वॉइस & डेटा ओनली प्लान बेनिफिट वैलिडिटी
172 रुपये अनलिमिटेड वॉइस कॉल + 100 प्रतिदिन 28 दिन
184 रुपये अनलिमिटेड वॉइस कॉल + 100 प्रतिदिन 30 दिन
190 रुपये अनलिमिटेड वॉइस कॉल + 100 प्रतिदिन 1 कैलेंडर मंथ

BSNL ने वॉइस एंड एसएमएस ओनली तीन प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी का बेस प्लान 172 रुपये का है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल और एसटीडी), रोमिंग ऑफर करेंगे। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 184 रुपये और 190 रुपये के प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किए हैं।

इन प्लान की वैलिडिटी क्रमश: 30 दिन और 1 कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनल के तीनों प्लान अफोर्डेबल हैं, जिनकी कीमत करीब 6 रुपये प्रतिदिन है। इन प्लान में मुख्य अंतर वैलिडिटी का है।

BSNL के इन प्लान को एयरटेल और जियो के बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान से कंपेयर करें तो एयरटेल के 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 185 रुपये है। इसके साथ ही जियो के प्लान की कीमत 177 रुपये है। जियो के पास 28 दिन वाले प्लान के साथ-साथ 22, 84 और 336 दिनों वाले प्लान भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- डेटा नहीं सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Jio लाया 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, कीमत 147 रुपये से शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।