विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boult ने लॉन्च किए सस्ते TWS और हेडफोन, मिलेगी तगड़ी ऑडियो क्वालिटी; कितनी है कीमत?

Published: Wed, 19 Feb 2025 04:33 PM (IST)

Boult ने Ford Mustang के साथ मिलकर नई ऑडियो रेंज लॉन्च की है। इसमें Mustang Q Mustang Dyno और Mustang ...और पढ़ें

Boult ने हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो लाइनअप को भारत में लॉन्च किया है
Boult ने हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो लाइनअप को भारत में लॉन्च किया है

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boult ऑडियो ने Ford Mustang के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए एक नई रेंज के हाई-परफॉर्मेंस ऑडियो लाइनअप को भारत में लॉन्च किया है। इन्हें किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। Boult x Mustang कलेक्शन में Mustang Q, Mustang Dyno और मस्टैंग टॉर्क लॉन्च हुए हैं। मस्टैंग टॉर्क को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

अवेलेबिलिटी और प्राइस

इन्हें कंपनी की ऑफिशियल साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 1299 से शुरू होती है। पहली सेल में वेबसाइट पर ऑफर्स भी मिल रहे हैं। नए Mustang ऑडियो लाइनअप में तीन मॉडल शामिल हैं।

Mustang Q

इसमें 40mm बास बूस्टेड ड्राइवर्स और BoomX टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गहरे बास और क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो देता है। यह 70 घंटे की बैटरी लाइफ और 4 EQ मोड्स के साथ आता है।

Mustang Dyno में मिलेगा हाई-परफॉर्मेंस

इसमें 13mm ड्राइवर्स और BoomX टेक्नोलॉजी मिलती है, जो इमर्सिव बास और क्लियर साउंड देती है। इस मॉडल में Boult AMP App भी है, जिससे यूजर्स अपने साउंड सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Huawei ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, ऑफर करेगा 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन; करीब 3 लाख है कीमत

Mustang Torq में नया लुक और डिजाइन

मस्टैंग टॉर्क को सिल्वर और येलो में लॉन्च किया गया है। इसमें 13mm ड्राइवर्स, बूमएक्स टेक्नोलॉजी और ZEN क्वाड माइक ENC है, जो क्रिस्टल-क्लियर कॉल्स देता है। सभी लेटेस्ट मॉडल में लाइटनिंग बोल्ट फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिससे सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग से 10 घंटे की प्ले टाइम मिलती है। साथ ही कॉम्बैट मोड भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान 45ms तक लो लैटेंसी कनेक्शन देता है।

BOULT के को-फाउंडर और सीईओ वरुण गुप्ता ने कहा कि भारत का ऑडियो वियरेबल्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हाई-क्वालिटी वाले TWS खरीदने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। बोल्ट ने नए इनोवेशन के साथ नया ऑडियो लाइनअप को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- शादी, इंस्टाग्राम और ठगी... 24 साल की लड़की ने ऐसे गंवाए 6 लाख, आप भी हो सकते हैं शिकार