ब्लेज पास्कल ने बनाया था दुनिया का पहला कैलकुलेटर, आधुनिक कंप्यूटर और हाइड्रोलिक टेक्नोलॉजी की भी रखी थी नींव
ब्लेज पास्कल, जिनका जन्म 19 जून 1623 को हुआ था, एक महान गणितज्ञ और वैज्ञानिक थे जिन्होंने दुनिया का पहला यांत्रिक कैलकुलेटर बनाया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया को पहला कैलकुलेटर देने वाले ब्लेज पास्कल का जन्म आज के दिन ही साल 1623 में हुआ था। वे 17वी शताब्दी के महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक और आविष्कारकों में शुमार थे। पहला कैलकुलेटर बनाने के साथ-साथ उन्हें प्रायिकता सिद्धांत (प्रोबेबिलिटी थ्योरी) के संस्थापक के तौर पर जाना जाता है।
पास्कल कैलकुलेटर का आविष्कार
पास्कल को दुनिया के पहले यांत्रिक कैलकुलेटर के आविष्कार के लिए याद किया जाता है। उनके द्वारा बनाई गई मशीन को पास्कल कैलकुलेटर या पास्कलाइन कहा जाता है। इस कैलकुलेटर से जोड़ और घटाने जैसी गणनाएं की जा सकती थी। इसी कैलकुलेटर पर आज के आधुनिक कैलकुलेटर और कंप्यूटर की नींव रखी हुई है।
पास्कल का जन्म
ब्लेज पास्कल का जन्म 19 जून 1623 को फ्रांस के क्लेरमोंट फेरांड में हुआ था। उनके पिता भी एक गणितज्ञ थे और टैक्स ऑफिसर थे। उनके बारे में बताया जाता है कि मात्र 12 वर्ष की उम्र में पास्कल ने बिना औपचारिक गणितीय शिक्षा के खुद ही जियोमेट्री (ज्यामिति) का अध्ययन शुरू कर दिया था और खुद ही कई सिद्धांत खोज लिए थे। 16 साल की उम्र में उन्होंने जियोमेट्री पर एक शोधपत्र भी लिख लिया था।
हाइड्रोलिक्स टेक्नोलॉजी के जनक
इसके साथ ही पास्कल ने आइड्रोडाइनेमिक्स और हाइड्रोस्टैटिक्स के क्षेत्र में भी कई जरूरी रिसर्च किए हैं। ये शोध अधिकतर लिक्विड में प्रेशर के व्यवहार पर उन्होंने पास्कल थ्योरी दी। उनके शोध पर ही आज के एडवांस हाइड्रोलिक टेक्नोलॉजी आधारित है।
पास्कल ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में वायुदाब और निर्वात के सिद्धांत के लिए भी कई उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने अपने प्रयोगों से सिद्ध किया कि वायुमंडल दबाव के साथ-साथ निर्वात भी संभव है।
उनके नाम पर ही दाब की स्टेंडर्ड इंटरनेशनल यूनिट - पास्कल है। इसके साथ ही पास्कल प्रोग्रामिंग लेंग्वेज और कई इंस्टीट्यूट, अवार्ड और वैज्ञानिक अवधारणाएं हैं। पास्कल का निधन 39 वर्ष की उम्र में हो गया था। पास्कल का जीवनकाल भले ही छोटा हो लेकिन उनके आविष्कार आज तक मानवीय जीवन का अहम हिस्सा हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।