विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लॉड शैनन ने रखी थी डिजिटल दुनिया की नींव: 1948 में एक जगह से दूसरी जगह डेटा शेयर करने का बताया था तरीका

Published: Mon, 27 Apr 2026 07:00 PM (IST)

अमेरिकी गणितज्ञ क्लॉड एलवुड शैनन की 1948 में आई इंफॉर्मेशन थ्योरी ने आज डेटा शेयरिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को आसान बनाया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज हम एक क्लिक में डेटा शेयर करने से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बहुत आसान हो चुका है। क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे कौन हैं। यह सब मुमकिन हो पाया अमेरिकी गणितज्ञ क्लॉड एलवुड शैनन के इंफॉर्मेशन थ्योरी की वजह है। उन्होंने 1948 में अपनी थ्योरी में समझाया था कि किसी भी डेटा को कैसे माप सकते हैं। इसके साथ ही कैसे सुरक्षित और एक जगह से दूसरी जगह कैसे भेज सकते हैं। क्लॉड एलवुड शैनन की थ्योरी पर ही आज की डिजिटल दुनिया खड़ी है।

क्लॉड एलवुड शैनन कौन थे?

क्लॉड एलवुड शैनन 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में गिना जाता था। उनका जन्म 30 अप्रैल 1916 को अमेरिका के मिशिगन में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि विज्ञान में रही हैं। उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से मास्टर और पीएचडी की डिग्री की है।

शैनन की इंफॉर्मेशन थ्योरी

क्लॉड एलवुड शैनन ने अपनी ‘इंफॉर्मेशन थ्योरी’ में ही पहली बार ‘बिट’ शब्द का इस्तेमाल किया और लोकप्रिय बनाया। उन्होंने बताया कि किसी भी डेटा को 0 और 1 के रूप में मापा जा सकता है। उनकी इंफॉर्मेशन थ्योरी ने डिजिटल कम्युनिकेशन को आसान और प्रभावी बनाया। आज हम इंटरनेट की मदद से जो भी मैसेज, फोटो या वीडियो भेजते हैं उसकी नींव शैनन की इंटरनेट थ्योरी पर ही टिकी है।

उन्होंने सिर्फ थ्योरी ही नहीं दी थी। उन्होंने अपने घर में एक टेलीग्राफ सिस्टम भी दियार किया था। घर से 800 मीटर दूर इस सिस्टम को उन्होंने कंटीले तारों से तैयार किया था। इससे उन्होंने बताया था कि वे एक जगह से दूसरी जगह सिग्नल आसानी से भेजे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी समझाया थि किसी भी डेटा को आसानी से कम्प्रेस भी किया जा सकता है।

अमेरिकी सेना के लिए बनाई सुरक्षित संचार प्रणाली

वर्ल्ड वार II के दौरान क्लॉ़ एलवुड शैनन ने बेल लैब्स में काम किया और अमेरिकी सेना के लिए सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि उन्होंने ‘सीक्रेट कोड’ यानी क्रिप्टोग्राफी के विकास में भी बेहद जरूरी योगदान दिया था। आज इसका इस्तेमाल साइबर सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन सिस्टम में किया जाता है।

एलवुड शैनन को उनके योगदान के लिए कई बड़े सम्मान मिले। 1949 में उन्होंने क्रिप्टोग्राफी पर किताब लिखी और 1966 में उन्हें नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया गया। शैनन का निधन 24 फरवरी को हुआ। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके काम आज भी हमारे साथ हैं। उन्होंने न केवल डेटा को समझने का तरीका बताया बल्कि पूरी दुनिया को जोड़ने का काम भी किया।

यह भी पढ़ें- 5 स्टार Vs 3 स्टार AC: कौन-सा एयर कंडीशनर करेगा ज्यादा बचत और देगा बेहतर कूलिंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।