विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel 119 रुपये में दे रहा डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत बहुत कुछ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 31 Oct 2018 04:17 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:48 AM (IST)

Airtel ने अपने 99 रुपये के मौजूदा प्लान की कीमत को 20 रुपये दिया गया है। अब इस प्लान को 119 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है

Airtel 119 रुपये में दे रहा डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत बहुत कुछ
Airtel 119 रुपये में दे रहा डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत बहुत कुछ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Airtel ने अपने 99 रुपये के मौजूदा प्लान की कीमत को 20 रुपये बढ़ा दिया है। अब इस प्लान को 119 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। यह एक सेगमेंटेड ऑफर है। हर यूजर के लिए इस प्लान के बेनिफिट्स अलग होंगे। उदाहरण के तौर पर- अगर यूजर एयरटेल की सिम सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो बेनिफिट्स अलग होंगे। वहीं, अगर सिम को प्राइमरी स्लॉट में इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेनिफिट्स अलग होंगे। सेकेंडरी सिम के तौर पर अगर आप सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बेहतर बेनिफिट्स मिलेंगे।

Airtel 119 रुपये का प्लान:

इस प्लान को 22 टेलिकॉम सर्किल्स में उपलब्ध कराया गया है। खबरों के मुताबिक, Airtel दो तरह के बेनिफिट्स दे रहा है। कुछ यूजर्स को 2 जीबी 4G/3G/2G डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं, कुछ यूजर्स को 1 जीबी 4G/3G/2G डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग समेत 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 14 दिनों की है। यानी हर यूजर के लिए वैधता और डाटा के आधार पर बेनिफिट्स अलग हैं। वैसे तो बहुत ही कम यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ यह प्लान मिल रहा है। ज्यादातर यूजर्स को 14 दिन की वैधता के साथ प्लान मिल रहा है।

जानें 99 रुपये के प्लान की डिटेल्स:

Airtel ने 99 रुपये का प्लान रीमूव नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने इस प्लान के साथ लागू होने वाले सभी प्लान को रीमूव कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 10 दिन की है। इसका मतलब यह प्लान ओपन मार्केट के लिए उपलब्ध है लेकिन बिना किसी सेगमेंटेड ऑफर के।

Airtel 119 रुपये का प्लान बनाम जियो 98 रुपये का प्लान:

Airtel का 99 रुपये का प्लान Jio के 98 रुपये के प्लान की टक्कर में पेश किया गया है। अब 119 रुपये का प्लान भी इसी प्लान को टक्कर देगा। हालांकि, यह Jio के लिए एक बेनिफिट ही है क्योंकि जियो का प्लान Airtel से 20 रुपये कम है। वहीं, Airtel का प्लान सेगमेंटेड ऑफर है और Jio का ओपन मार्केट प्लान है। Jio 98 रुपये में 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 28 दिन की है।

यह भी पढ़ें:

Mac mini 2018 75900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें फीचर डिटेल्स

iPad Pro 2018 हुआ लॉन्च, फेस आईडी और 1TB इंटरनल स्टोरेज समेत ये हैं खासियतें

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को हर 28 दिन पर कराना होगा रिचार्ज, जानें क्यों 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।