विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BGMI ने भारत में लॉन्च किया एक और बैटल रोयाल गेम Bullet Echo India, जानिए क्या होंगी खूबियां

Published: Wed, 24 Apr 2024 03:50 PM (GMT+05:30)

BGMI गेम बनाने वाली पेरेंट कंपनी Krafton ने भारत में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की ...और पढ़ें

Bullet Echo India गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Bullet Echo India गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton India ने ZeptoLab के साथ मिलकर भारत में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की है। यह गेम Google Play store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। Bullet Echo India गेम को भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह मल्टीप्लेयर PvP शूटर गेम है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर लगातार पॉपुलर हो रहा है, जो एक्शन सेगमेंट में टॉप फ्री पर फिलहाल शीर्ष पर बना हुआ है।

गेम मिलते हैं लोकल प्लेवर

क्राफ्टन ने इस गेम को लोकल फ्लेवर के साथ पेश किया है, जिसमें महारानी स्पार्कल, डांसर मिराज और राजा स्लायर जैसे स्किन मिलते हैं। इसके साथ ही कई सारे कैरेक्टर BGMI से भी इस गेम के लिए लिए गए हैं।

क्राफ्टन इंडिया यूजर्स को इंगेज करने के लिए भारतीय त्योहारों और स्पेशल इवेंट के साथ गेम को लगातार अपडेट करता रहता है। इसके साथ ही लोकल टच के साथ वह यूजर्स को इमर्सिव और डायनेमिक गेमिंग इन्वायरमेंट ऑफर करता है। क्राफ्टन का लेटेस्ट गेम Bullet Echo India भारतीय यूजर्स के साथ-साथ गेमिंग इन्फ्लूएंसर को भी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: TikTok Ban: अमेरिका में चाइनीज ऐप्स की बढ़ेंगी मुश्किलें, टिकटॉक पर बैन लगाने वाला बिल सीनेट से हुआ पास

Bullet Echo India गेम प्ले

Bullet Echo India मोबाइल गेम ट्विन-स्टिक PvP शूटर एक्सपीरियंस के साथ आता है। इस गेम में यूजर्स लेफ्ट जॉयस्टिक से मूवमेंट और राइट जॉयस्टिक से कैरेक्टर रोटेशन कंट्रोल कर पाएंगे। इस गेम में यूजर्स को बैटल रोयाल, किंग ऑफ द हिल, स्क्वाड वर्सेज स्क्वाड जैसे मोड मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: YouTube को कांटे की टक्कर देंगे ELon Musk, जल्द लॉन्च करेंगे X TV App; जानिए क्या है प्लानिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।