लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
Krafton India ने बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए BGMI Air की पब्लिक बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

Krafton ने BGMI Air की बीटा टेस्टिंग शुरू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton India ने इंडियन मार्केट में BGMI Air की पब्लिक बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। प्लेयर्स टेस्टिंग के दौरान इस गेम के लाइट वर्जन को लॉन्च से पहले ही एक्सेस कर सकते हैं। Krafton का दावा है कि उसका नया गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) के एक्सपीरियंस को बजट स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचाएगा। इसके लिए कंपनी अलग से एप रिलीज करेगी।
BGMI Air बीटा टेस्टिंग शुरू
BGMI Air बीटा को इंडियन एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स क्राफ्टन की वेबसाइट से भी सीधे इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप का साइज करीब 1 जीबी है।, जो ऑरिजनल BGMI के मुकाबले काफी कम है। इसेके साथ ही कंपनी एपल यूजर्स के लिए एप स्टोर में प्री-रजिस्ट्रेशन भी ओपन कर दिए हैं। हालांकि एपल यूजर्स के लिए फिलहाल बीटा अभी रिलीज नहीं किया गया है।

BGMI Air को पहले कंपनी ने BGMI Lite नाम दिया था, बाद में Krafton India ने रीनेम कर दिया था। कंपनी का कहना है कि गेम के टाइटल में बदलाव करने से ऑरिजनल ऐम में कोई चेंज नहीं हैं। कंपनी लिमिटेड रिसोर्स वाले डिवाइस और छोटे डाउनलोड साइज में गेम को यूजर्स तक पहुंचना चाहती है। इसे कंपनी स्टेंडअलोन गेम के रूप में पेश करेगी। यूजर्स को बीजीएमआई एयर इंस्टॉल करने के लिए अलग एप डाउनलोड करनी होगी। इसे ऑरिजनल BGMI एप पर एक्सेस नहीं किया जा सकता है।
BGMI Air को लेकर बताया जा रहा है कि
यह यूजर्स को ओरिजनल बैटल रोयाल गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसमें यूजर्स को 100-प्लेयर मैच और क्लासिक मैप जैसे Erangel का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इसे लोडिंग टाइम कम करने करने और एंट्री लेवल और मिड रेंज के स्मार्टफोन पर स्मूदली रन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
बीजीएमआई एयर गेम पब्लिक बीटा टेस्टिंग से पहले कंपनी ने स्पेशल टेस्टिंग प्रोग्राम चलाया था, जो 20 नवंबर से 24 नवंबर तक दिल्ली, मुंबई और कोलकात में चला। क्राफ्टन इंडिया ने इसके लिए सलेक्टेड गेमर्स को इन्वाइट कर गेम और एक्सपीरियंस पर उनका फीडबैक लिया। कंपनी ने बताया कि लॉन्च से पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर BGMI Air के लिए 140 लाख से ज्यादा यूजर्स प्री रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। क्राफ्टन इंडिया का कहना है कि यह गेम 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।