विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरु, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं पेश

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 22 Jun 2020 07:01 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 03:29 PM (IST)

WWDC 2020 को Apple Park से आज रात लाइव किया जाएगा। यूजर्स इसे Apple TV ऐप के जरिए भी लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरु, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं पेश
Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरु, ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं पेश

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple का सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC भारतीय समय के अनुसार आज रात 10 बजे से शुरू होगी। इस मेगा टेक इवेंट में कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स को पेश कर सकती है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस टेक इवेंट के डेट को कई बार शिफ्ट किया गया है। इस मेगा टेक इवेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Youtube के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही इसे कंपनी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी लाइव स्ट्रीम करेगी। कंपनी ने पिछले दिनों ही इस टेक इवेंट के बारे में जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर की है। जिसमें इस इवेंट के डेट के साथ एक प्रोमो वीडियो टीज किया गया है।

WWDC 2020 को Apple Park से आज रात लाइव किया जाएगा। यूजर्स इसे Apple TV ऐप के जरिए भी लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे। ये पहला WWDC इवेंट होगा जिसे YouTube प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

इन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर

Apple अपने इस डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपकमिंग प्रोडक्ट्स को अनाउंस कर सकता है। इस डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्य तौर पर Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अगले वर्जन की घोषणा की जा सकती है, जिनमें iOS 14, iPadOS 14, WatchOS 7 और MacOS 10.13 शामिल हैं। साथ ही कंपनी Apple AirPods Pro Lite और Apple AirPods Studio को भी पेश कर सकती है। यही नहीं कंपनी अपने iMac 2020 को भी इस इवेंट में अनाउंस कर सकती है। इसके बारे में अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उसके मुताबिक, इसमें iPad Pro की तरह ही पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें T2 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि पिछले साल के आखिर में आयोजित Apple Event के बाद ये दूसरा टेक इवेंट है जिसे Apple Youtube के जरिए लाइवस्ट्रीम करने वाला है। इससे पहले Apple अपने टेक इवेंट्स Twitter के जरिए लाइव स्ट्रीम करता रहा है। कंपनी ने अप्रैल में अपने अफोर्डेबल iPhone SE 2020 को पेश किया है। कंपनी साल के अंत में अपने iPhone 12 सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।