Move to Jagran APP

Apple WWDC 2019: iPadOS से iOS 13 तक ये हुईं अहम घोषणाएं

इस इवेंट के पहले दिन कंपनी ने नया iPadOS iOS 13 स्टैंडअलोन वॉच ऐप्स जैसे कई घोषणाएं की। इस पोस्ट में हम आपको WWDC 2019 में हुई इन बड़ी घोषणाओं की जानकारी दे रहे हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:54 AM (IST)
Apple WWDC 2019: iPadOS से iOS 13 तक ये हुईं अहम घोषणाएं
Apple WWDC 2019: iPadOS से iOS 13 तक ये हुईं अहम घोषणाएं

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका की कंपनी Apple की Annual Developer Conference (WWDC 2019) आज से शुरू हो चुका है। यह इवेंट 7 जून तक कैलिफोर्निया में चलेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी कंपनी iOS, macOS, watchOS और tvOS को लेकर बड़ी घोषणाएं करने की तैयारी में है। इस इवेंट के पहले दिन कंपनी ने नया iPadOS, iOS 13, स्टैंडअलोन वॉच ऐप्स जैसे कई घोषणाएं की। इस पोस्ट में हम आपको WWDC 2019 में हुई इन बड़ी घोषणाओं की जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

Mac Pro और Apple Pro Display XDR: कंपनी ने अपने 2017 Mac Pro को रिडिजाइन किया है। इसके बेस मॉडल की कीमत 5999 डॉलर है जो 8-कोर Xeon सीपीयू, 32 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और AMD Radeon Pro 580X GPU के साथ आता है। वहीं, इसके हाई-एंड कंफीग्रेशन की कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। साथ ही 32 इंच का HDR डिस्प्ले भी पेश किया गया है। इसका पैनल 6016x3384 रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह बेहतर व्यूइग एंगल, इच्ड ग्लास और बड़ी ब्लू LEDs के साथ पेश किया गया है। यह 1600 निट्स पीक को सपोर्ट करता है। Apple का नया Mac Pro इस मॉनिटर के साथ खरीदने पर यूजर्स को 12000 डॉलर यानी करीब 8,28,720 रुपये देने होंगे।

अगर आप Apple MAC Pro के पुराने वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर आपको कई डील्स मिल सकती हैं। यहां से आप इन्हें कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

MacOS Catalina: MacOS के नए वर्जन 10.15 या Catalina में iTunes रिप्लेसमेंट डब म्यूजिक, पॉडकास्ट ऐप जिसमें आसानी से चीजों को ढूंढा जा सकता है और Apple TV के साथ डॉल्बी एटमॉस-डॉल्बी विजन सपोर्ट मौजूद है। इसमें एक नई ऐप Sidecar भी मौजूद है जो iPad को सेकेंड डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। साथ ही वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा MacOS को लॉक करने के लिए एक्टीवेशन लॉक और फाइंड माइ कम्स जैसी फीचर्स भी मौजूद हैं। प्रोग्रामिंग को आसान बनाने के लिए स्विफ्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए नया फ्रेमवर्क बनाया गया है।

iPad के लिए आया नया ऑपरेटिंग सिस्टम: iPad के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर कंपनी बड़ी स्क्रीन पर बेहतर क्वालिटी उपलब्ध कराना चाहती है। इसके तहत आप होम स्क्रीन पर विजेट्स को पिन करना, बेहतर मल्टीटास्किंग इंटरफेस और ऐप के अदर ही मल्टी विंडो की अनुमति देती है। iPad के डिस्प्ले के मुताबिक, सफारी की डेस्कटॉप साइट पर इसके डिस्प्ले के हिसाब से रिसाइज किया गया है।

iPad खरीदने के लिए भी आप Amazon पर जा सकते हैं। इस पर भी आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

iOS 13: अब iPhones में डार्क मोड दिया जाएगा। साथ ही सफारी, मेल और नोट्स को अपडेट किया जाएगा। लेकिन रिमाइंडर्स को सबसे बड़ा अपडेट मिलेगा। इसके अलावा मैप्स को ज्यादा डिटेलिंग के साथ 2019 के अंत में उपलब्ध कराया जाएगा। HomeKit सिक्योरिटी को भी बेहतर किया जाएगा और Apple ने अब HomeKit-in-routers पार्टनर प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। फोटोज में पोट्रटे लाइटिंग इफेक्ट समेत कई अपडेट दिए जाएंगे। AirPods के जरिए Siri आपके मैसेज को पढ़कर रिप्लाई देने में सक्षम है।

Apple Watch and Watch OS 6: इसमें वॉयस मेमो और कैलक्यूलेटर जोड़ा गया है। इसे ग्रेडिएंट फेस, डिजिटल फेस, कैलिफोर्निया डायल और सोलर फेस के साथ पेश किया गया है। Apple Watch ऐप स्टोर को आपकी डिवाइस में उपलब्ध कराया जाएगा जिससे आप ब्राउज और पर्चेज कर पाएंगे और अपनी वॉच में इंस्टॉल कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन 10 स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा लेटेस्ट अपडेट

OPPO और Xiaomi यूजर्स को चौंकाने के लिए है तैयार, अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा किया 'शोकेस'

Oppo A5, F11 Pro की कीमत में Rs 2,000 तक का प्राइस कट, जानें नई कीमत 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.