Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple वर्ष 2020 में OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगी 3 नए iPhones: रिपोर्ट

    एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें नए iPhones के स्क्रीन साइज की जानकारी दी गई है जो कंपनी वर्ष 2020 में लॉन्च कर सकती है

    By Shilpa Srivastava Edited By: Updated: Thu, 04 Apr 2019 01:30 PM (IST)
    Apple वर्ष 2020 में OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगी 3 नए iPhones: रिपोर्ट

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Apple कंपनी वर्ष 2020 में नई iPhone रेंज पेश करने की तैयारी में है। वहीं, कंपनी अपना पहला 5G आधारित iPhone वर्ष 2020 में लॉन्च करेगी। इनमें LCD पैनल को हटाकर कंपनी OLED पैनल दे सकती है। एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें नए iPhones के स्क्रीन साइज की जानकारी दी गई है जो कंपनी वर्ष 2020 में लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको उन iPhones की जानकारी दे रहे हैं जो वर्ष 2020 में लॉन्च किए जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये होंगे नई iPhone रेंज के स्क्रीन साइज!

    Digitimes की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple वर्ष 2020 में तीन नए iPhones लॉन्च करने पर विचार कर रही है जिसमें OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आएंगे। इस बेस मॉडल 5.42 इंच का होगा। दूसरा 6.06 इंच मॉडल और तीसरा 6.67 इंच का होगा। माना ज रहा है कि इसका बेस मॉडल iPhone XR का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। वहीं, दूसरा iPhone XS का और तीसरा iPhone XS Max का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।

    Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 5.42 इंच वाला मॉडल Samsung Displays Y-Octa तकनीक या LG Displays TOE touch तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन की कीमत को कम करने में मदद करेगा। अगर इसे कम कीमत में लॉन्च किया जाता है तो यूजर्स 5.42 इंच वाला iPhone को लेना पसंद करेंगे। इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में लॉन्च होने वाले फोन्स में बेहतर 3D कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। यह रियल वर्ल्ड की 3D इमेज लेने में मददगार साबित होगा।

    2019 iPhones की संभावित डिटेल्स:

    Apple विश्लेषक Ming-Chi Kuo के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2019 में अपकमिंग आईफोन्स के साथ टू-वे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट पेश करेगी। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की मदद से 2019 iPhones के जरिए नए AirPods को भी चार्ज किया जा सकेगा। इस खबर की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

    iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स इन्हें खरीदना भी चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप इन्हें अमेजन से खरीद सकते हैं। 

    Click here to Buy on Amazon

    iPhone XS Max

    iPhone XS 

    iPhone XR 

    यह भी पढ़ें:

    iPhone XR को ₹ 17,000 डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, पढ़ें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

    Mi Fan Festival 2019: मात्र ₹ 1 में Redmi Note 7 Pro और Mi Soundbar खरीदने का मौका

    iPhone 7 का भारत में प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द शुरू होगा iPhone X का ट्रायल रन