विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 12 Pro का कैमरा फीचर हुआ लीक, LiDAR सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 06 Apr 2020 02:59 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 03:02 PM (IST)

Apple iPhone 12 Pro का नया लीक सामने आया है। इस नए लीक में फोन के बैक पैनल का डिजाइन ...और पढ़ें

Apple iPhone 12 Pro का कैमरा फीचर हुआ लीक, LiDAR सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च
Apple iPhone 12 Pro का कैमरा फीचर हुआ लीक, LiDAR सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple अगले सप्ताह अपने अफोर्डेबल iPhone 9 या iPhone SE 2 को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही कंपनी के सितंबर में लॉन्च होने वाले रेग्युलर iPhone 12 सीरीज के बारे में नई जानकारी सामने आई है। अभी हाल ही में Apple iPhone 12 सीरीज का फ्रंट पैनल डिजाइन सामने आया था। इस बार जो लीक सामने आई है, उसमें फोन के बैक पैनल को देखा जा सकता है। नए लीक के मुताबिक, iPhone 12 सीरीज के Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप LiDAR सेंसर के साथ दिया जा सकता है।

iPhone 12 Pro की नई लीक को ट्विटर पर स्पॉट किया गया है। इस लीक में फोन के बैक में रिडिजाइन्ड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। हालांकि, इसका लुक काफी हद तक पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 11 Pro की तरह ही है। इसमें एक LiDAR सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, iPhone 12 Pro का ये कैमरा डिजाइन iOS14 से लिया गया है।

iPhone 12 Pro, 12 Pro Max के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा एक अतिरिक्त LiDAR सेंसर के साथ देखा जा सकता है। इसमें एक वाइड एंगल, एक अल्ट्रा वाइड एंगल और एक टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। पिछले दिनों इस सीरीज के फ्रंट पैनल का डिजाइन लीक हुआ था। इसमें फोन के फ्रंट में बेहद ही पतले बेजल देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल से नॉच फीचर को हटाया जा सकता है। iPhone 12 सीरीज को iOS14 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले दिनों iPhone 12 सीरीज के बारे में एक और लीक सामने आई थी जिसके मुताबिक, फोन में इनोवेटिव कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, ये अपग्रेडेड वॉयस असिस्टेंस Siri के साथ आ सकता है। iPhone 12 सीरीज के तहत 6 मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें तीन 4G और तीन 5G मॉडल्स हो सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।