यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Apple iPhone 12 सीरीज में हो सकता है iPad Pro जैसा डिजाइन
Apple अपने अगले iPhone 12 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple iPhone 12 सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारियां पहले भी सामने आ चुकी हैं। iPhone 12 सीरीज के बारे में अब जो नई जानकारियां सामने आई है उसके मुताबिक, इसका डिजाइन 2018 में लॉन्च हुए iPad Pro की तरह ही हो सकता है। Apple iPhone 12 सीरीज में iPad Pro की तरह ही फ्लैट स्टेनलेस स्टील जैसा डिजाइन दिया जा सकता है। iPhone 12 सीरीज के पिछले दिनों लीक हुए रेंडर के मुताबिक, इसमें बेहद पतले बेजल दिए जा सकते हैं। साथ ही, इसमें नॉच को भी हटाया जा सकता है।
Apple iPhone 12 सीरीज में 6 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। Apple iPhone 12, iPhone 12 और iPhone 12 Pro Max के तीन 4G और तीन 5G मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं। यही नहीं, इस सीरीज के iPhone 12 Pro में LIDAR कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के टॉप वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। iPhone 12 सीरीज के डिजाइन में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में फेस आईडी फीचर को हटाया जा सकता है।
iPhone 12 सीरीज के अब तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स iOS14 और A14 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 5G मॉडम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में कोई बदलाव नहीं देखा जा सकता है। इसका बैक पैनल भी iPhone 11 सीरीज की तरह ही हो सकता है। इसके बेस मॉडल में ड्यूल कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। वहीं, अन्य दो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के बैक में सभी कैमरे 12MP का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 12MP सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।