विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले फोन पर बड़ा डिस्काउंट, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर भी

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

भारत में Amazon Great Indian Festival 2026 Diwali Edition सेल लाइव है, जहां मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

iQOO 15R पर डिस्काउंट मिल रहा है।

iQOO 15R पर डिस्काउंट मिल रहा है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Amazon Great Indian Festival 2026 का दिवाली एडिशन इस समय लाइव है। इस सेल में मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। इन्हीं शानदार डील्स में से एक डील iQOO 15R पर मिल रही है। अगर आप इस समय प्लेटफॉर्म से इस गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो सभी ऑफर्स लगाने के बाद इसका बेस वेरिएंट काफी कम कीमत पर मिल सकता है। इस कीमत में आपको 48,000 रुपये से कम के बजट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे पावरफुल फोन मिल जाता है। यहां iQOO 15R पर मिल रही Amazon डील से जुड़ी हर जरूरी डिटेल दी गई है।

iQOO 15R की भारत में कीमत और ऑफर्स

Amazon पर iQOO 15R की शुरुआती कीमत (8GB + 256GB वेरिएंट के लिए) 53,999 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि फोन को 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमत बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है। हालांकि, डिवाइस पर 5,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं, इसका 12GB + 256GB वाला मिड वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्टेड है और 12GB + 512GB वाला टॉप वेरिएंट 66,999 रुपये में का है। ग्राहक इनमें भी 6,000 ककूपन डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यहां साथ में कुछ बैंक ऑफर्स भी हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1,898 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 37,600 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं।

iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO 15R में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और Schott Xensation Alpha प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिजाइन की बात करें तो फोन में प्रीमियम मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। यह फोन Adreno 829 GPU और Q2 गेमिंग चिप के साथ Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। सॉफ्टवेयर के मामले में ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP69 रेटिंग के साथ आने वाले इस फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, IR ब्लास्टर, NFC और एक अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।