यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एयरटेल बनाम जियो बनाम वोडाफोन: लंबी वैधता के साथ इन प्लान्स मे मिल रहे ज्यादा Benefits
अगर आप लंबी वैधता के साथ एक बेहतर प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको 500 रुपये के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम क्षेत्र की एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी मुख्य कंपनियां हर महीने प्राइस वॉर के तहत नए प्रीपेड प्लान्स पेश कर रही हैं। कंपनियां यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, लॉन्ग-टर्म वैधता समेत फ्री एसएमएस की सुविधा उपलबध करा रही हैं। अगर आप भी लंबी वैधता के साथ एक बेहतर प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको 500 रुपये के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं।
एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स की डिटेल:
एयरटेल 399 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को कुल 117 जीबी डाटा मिलता है, जहां आप हर रोज 1.4जीबी 4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी प्रतिदिन दिए जा रह हैं। इसके साथ एयरटेल एप्स और सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
एयरटेल 419 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यूजर्स इस प्लान का इस्तेमाल रोमिंग में भी कर सकते हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 75 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 105 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
एयरटेल 448 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसकी वैधता 82 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 114.8 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही नेशनल रोमिंग भी उपलब्ध है। वहीं, 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं।
जियो के प्रीपेड प्लान्स की डिटेल:
जियो 399 रुपये का प्लान:
जियो के 399 रुपये के रिचार्ज पर यूजर्स को 1.5 जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान में आपको फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके साथ जियो एप्स और सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
जियो 448 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैधता दी जा रही है। इसमें 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिल रहा है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 168 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
जियो 449 रुपये का प्लान:
जियो के 449 रुपये का प्लान भी ऑफर कर रही है जिसके तहत 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसकी वैधता 91 दिनों की है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
वोडाफोन के प्रीपेड प्लान्स की डिटेल:
वोडाफोन 399 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.4 जीबी डाटा दिया जा रहा है। डाटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 98 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है।
वोडाफोन 458 रुपये का प्लान:
इस प्लान में यूजर्स को कुल 117.6 जीबी डाटा मिलता है, जहां आप हर रोज 1.4जीबी 4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एसएमएस रोज करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।