फ्रांस के ऑरेंज को दो अफ्रीकी यूनिट बेच रहा एयरटेल
एयरटेल अफ्रीकी देश बुरकिना फासो व सिएरा लियोन के अपने ऑपरेशंस को फ्रांस के ऑरेंज को बेचेगा।
By Monika minalEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2016 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 02:22 PM (IST)
सुनील मित्तल की भारती एयरटेल अपने मोबाइल ऑपरेशंस को बेचने की योजना बनायी है। एयरटेल अफ्रीकी देश बुरकिना फासो व सिएरा लियोन के अपने ऑपरेशंस को फ्रांस के ऑरेंज को बेचेगा।
ऑरेंज इन दोनों कंपनियों के सौ फीसदी शेयरों का अधिग्रहण करेगी। इन दोनों देशों की कंपनियों की कुल समेकित समेकित आय 27.5 करोड़ यूरो है।
गत वर्ष जुलाई में एयरटेल ने ऑरेंज के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत चार सब्सिडियरी को बेचने की बात हुई थी लेकिन फाइनल डील में केवल दो ऑपरेशंस की बात की गयी। शेष दो देशों- चाड और कांगो ब्राजाविले के कारोबारों के प्रस्तावित अधिग्रहण का करार रद्द हो गया।
दुनिया के अग्रणी टेलीकम्युनिकेशंस ऑपरेटर्स में ऑरेंज की गिनती होती है। यह 28 देशों में उपलब्ध है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें