यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Airtel प्रीपेड पैक की डाटा लिमिट हो गई है खत्म, इन Add-on पैक्स में मिल रहा 6GB तक डाटा
Airtel कुछ डाटा प्लान्स भी उपलब्ध करा रही है जिनकी कीमत 29 रुपये से शुरू होती है। यह सभी एड-ऑन प्लान्स हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने यूजर्स को बनाए रखने और प्रीपेड प्लान वॉर में बने रहने के लिए कई किफायती प्लान लॉन्च कर रही है। कंपनी Reliance Jio को टक्कर देने की पुरजोर कोशिश में है। Jio के 52 रुपये के प्लान को टक्कर देने के लिए Airtel ने 49 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत 1 जीबी 3G/4G डाटा दिया जा रहा है। हालांकि, Airtel कुछ अन्य डाटा प्लान्स भी उपलब्ध करा रही है जिनकी कीमत 51 रुपये, 99 रुपये और 146 रुपये आदि है। यह सभी एड-ऑन प्लान्स हैं। इनकी वैधता 1 दिन से लेकर 28 दिन तक है। यहां हम आपको Airtel के एड-ऑन प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं।
Airtel एड-ऑन पैक्स की डिटेल:
- 29 रुपये के पैक में यूजर्स को 520 एमबी 2G/3G/4G डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है।
- 48 रुपये के पैक में यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 3G/4G डाटा दिया जा रहा है।
- 49 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 दिन की वैधता दी जा रही है। इसके तहत 3 जीबी 3G/4G डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान को केवल मेट्रो सीटीज जैसे नई दिल्ली में उपलब्ध कराया गया है। इस पैक को My Airtel app से रिचार्ज किया जा सकता है। यह प्लान चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जा रहा है।
- 51 रुपये के प्लान में उपलब्ध बेनिफिट्स 49 रुपये के प्लान में दिए जा रहे हैं। इनमें फर्क सिर्फ इतना है कि 51 रुपये का प्लान ज्यादा सर्कल में उपलब्ध है।
- 92 रुपये के प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैधता के साथ 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- 98 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए 3 जीबी 2G/3G/4G डाटा दिया जा रहा है।
- 175 रुपये क रिचार्ज में यूजर्स को 6 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिन की है।
एड-ऑन पैक्स अलावा नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप अन्य प्रीपेड प्लान्स की जानकारी भी ले सकते हैं।