विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel यूजर्स को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ीं सभी प्रीपेड अकाउंट्स की वैधता

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 07:30 AM (IST)

Airtel ने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए 8 करोड़ से ज्यादा प्री-पेड कनेक्शन्स की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। फोटो साभार Airtel

Airtel यूजर्स को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ीं सभी प्रीपेड अकाउंट्स की वैधता
Airtel यूजर्स को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ीं सभी प्रीपेड अकाउंट्स की वैधता

नई दिल्ली, आईएएनएस। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL और MTNL के बाद अब निजी टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने यूजर्स को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने 8 करोड़ से ज्यादा प्री-पेड कनेक्शन्स की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही यूजर्स के अकाउंट में 10 रुपये का टॉकटाइम भी देने की बात कही है। इस बात की जानकारी Airtel ने अपने एक बयान में दी है। इसका मतलब अगर यूजर के प्लान की वैधता खत्म भी हो गई है तो भी उनके फोन पर इनकमिंग कॉल्स आती रहेंगी। ये बेनिफिट यूजर के फोन पर 48 घंटे में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

Airtel ने अपने बयान में कहा है कि यूजर्स को 10 रुपये का टॉकटाइम और वैधता एक्सटेंशन बेनिफिट दिया जा रहा है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शासवत शर्मा ने अपने बयान में कहा, “COVID-19 के इस कठिन समय में, Airtel यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी लोग बिना किसी परेशानी के एक साथ जुड़े रहें। ऐसे में हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि कम वेतन वाले दैनिक वेतनभोगियों की देखभाल की जाए।”

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने BSNL प्रीपेड यूजर्स को राहत प्रदान की थी। रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि BSNL के प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स का नंबर 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के एक्टिव रहेगा। साथ ही सभी के अकाउंट्स में 10 रुपये का बैलेंस भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह आदेश BSNL के हर टेलिकॉम सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए लागू किया गया है।

इसके अलावा TRAI ने अन्य टेलिकॉम कंपनियों से भी कहा है कि जिन प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी लॉकडाउन के समय खत्म हो रही है उनकी वैधता को बढ़ा दिया जाए। Airtel ने तो इस पर कदम उठा लिया है लेकिन अभी तक Jio और Vodafone-Idea की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।