विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नंबर नहीं होंगे बंद

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2020 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 04:10 PM (IST)

BSNL प्रीपेड यूजर्स को दूरसंचार मंत्रालय की तरफ से तोहफा दिया गया है। यूजर्स के सिम 20 अप्रैल तक बंद नहीं होंगे और 10 रुपये का बैलेंस भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

BSNL के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नंबर नहीं होंगे बंद
BSNL के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी नंबर नहीं होंगे बंद

नई दिल्ली, टेक डेस्क। BSNL के करोड़ों प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स को दूरसंचार मंत्रालय से तोहफा मिला है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने BSNL प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स के नंबर 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी चालू रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं, इन यूजर्स को तत्काल प्रभाव के 10 रुपये का बैलेंस भी इंसेंटिव के तौर पर दिया जाएगा। दूरसंचार मंत्री ने कोरोनावायरस की वजह से देशव्यापी लॉक डाउन होने की वजह से ये घोषणा की है। ये आदेश BSNL के हर टेलिकॉम सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए लागू होगा। केन्द्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लोगों को 20 अप्रैल तक अपने परिजनों से कनेक्टेड रहने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है।

इससे पहले अन्य पब्लिक टेलिकॉम कंपनियों को भी TRAI (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने निर्देश दिया था कि जिन प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी लॉक डाउन के दौरान खत्म हो रही है उनकी वैलिडिटी बढ़ाई जाए। TRAI ने Jio, Vodafone-Idea और Airtel को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यूजर्स को 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान बिना किसी बाधा के सेवा मिलती रहनी चाहिए। TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को इसके लिए उचित कदम प्रायरिटी बेसिस पर उठाने के लिए कहा है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI ने अपने स्टेटमेंट में सभी टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि यूजर्स को लॉक डाउन के दौरान कनेक्टिविटी में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। प्राधिकरण ने दूरसंचार को लोगों की जरूरी सर्विस बताते हुए कहा कि इसकी वजह से लोगों को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। टेलिकॉम कंपनियां इसके लिए जरूरी कदम उठाए। हालांकि, TRAI के इस निर्देश के बाद किसी टेलिकॉम ऑपरेटर की तरफ से कोई आधिकारिक जबाब नहीं आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।